फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Even today, there is possibility of rains, relief will continue throughout the week

आज भी झमाझम बारिश की संभावना, सप्ताह भर जारी रहेगा राहत का दौर

Thu, 30 Jul 2020 07:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 30 Jul 2020 07:19 AM IST
विज्ञापन
Even today, there is possibility of rains, relief will continue throughout the week
आज भी बारिश की संभावना... - फोटो : अमर उजाला

राजधानी के विभिन्न इलाकों में बुधवार को हुई राहत की बारिश ने उमस व गर्मी के तेवर ढीले किए। जिससे दिल्लीवासियों ने राहत की सांस ली। हालांकि, आज भी झमाझम बारिश की संभावना बनी हुई है और सप्ताह भर तक लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह से ही बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चल रहा था। इसके बाद दोपहर में मौसम ने करवट ली और राहत की बूंदे नसीब हुई। सबसे अधिक बारिश 33. 2 मिलीमीटर रिज एरिया में दर्ज की गई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश का असर तापमान पर दिखा। लोगों को उमस भरी गरमी से राहत मिल गई।
विज्ञापन


उधर, दिन की गरमी से बुधवार को अधिकतम तापमान 36. 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक था। जबकि न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 92 फ़ीसदी रहा। इस वजह से चिपचिपी गर्मी से लोगों को परेशानी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं, स्काईमेट वेदर के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि मानसून ट्रफ अभी दिल्ली की ओर से होकर गुजर रहा है यही वजह है कि राजधानी में इन दिनों बारिश का दौर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली हवाओं में नमी का स्तर अधिक है। इस वजह से सप्ताह भर तक बारिश होगी।


कहीं गिरे पेड़ तो कहीं हुआ जलजमाव
बारिश के कारण राजधानी में बुधवार को विभिन्न जगहों पर पेड़ गिरने और जलजमाव की समस्या के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, पीक आवर में राजधानी की सड़कों पर जाम की स्थिति भी रही। बारिश के कारण शाम को आईटीओ चौक पर वाहन जाम में रेंगते रहे। वहीं, पूर्वी और दक्षिणी निगम में चार जगहों पर पेड़ गिरने के साथ एक- एक स्थान पर जलजमाव भी हुआ वहीं, उत्तरी निगम में एक जगह पर पेड़ गिरने और एक जगह पर जलजमाव होने के साथ दो जगहों पर इमारत ढहाने के भी मामले सामने आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed