फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   even could not get a chance to shout much longer in anaj mandi fire case

अनाज मंडी अग्निकांडः ज्यादा देर चिल्लाने का भी नहीं मिला मौका

Wed, 11 Dec 2019 03:01 AM IST
संजीव कुमार झा पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 11 Dec 2019 03:01 AM IST
सार

  • इमारत की तीसरी मंजिल पर हुई सबसे ज्यादा लोगों की मौत, सांस लेने के लिए खिड़की पर आ गए थे पीड़ित
  • फायर विभाग फुर्ती से काफी लोगों की जानें बचीं

विज्ञापन
even could not get a chance to shout much longer in anaj mandi fire case
दिल्ली अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अग्निकांड में सबसे ज्यादा मौतें तीसरी मंजिल पर हुई थीं। पहली व दूसरी मंजिल पर रेहान की यूनिटें लगी हुई हैं। तीसरी व चौथी मंजिल किराए पर थी। यहां किराएदारों ने अपनी यूनिटें खोली रखी थीं। काम करने के बाद किराएदार और उनके मजदूर यहीं सोते थे।

विज्ञापन


आग के समय तीसरी मंजिल पर सबसे ज्यादा लोग थे। यह खुलासा दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की शुरुआती जांच से हुआ है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को छह और

घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस अब तक 22 घायलों के बयान दर्ज कर चुकी है। अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार, घायलों ने बताया कि आग के समय तीसरी मंजिल पर सबसे ज्यादा लोग सोए हुए थे। नींद खुली तो कमरे में घना धुआं भर चुका था। लोग सांस लेने के लिए दीवारों पर लगे जंगलों की तरफ भागे। कमरों में धुआं इस कदर था कि पीड़ित सहायता के लिए कुछ समय
विज्ञापन


चिल्लाए। इसके बाद बेहोश हो गए थे। पीड़ितों को ज्यादा चिल्लाने का मौका भी नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच में पता चला कि ये सभी धुएं से बेहोश हो गए थे। फायर स्टेशन पास होने के कारण फायरकर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए और लोगों को समय से निकाल लिया था। अग्निशमन
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मियों ने फुर्ती नहीं दिखाई होती तो मरने वालों की संख्या काफी ज्यादा हो सकती थी। ज्यादातर घायलों को अस्पताल में ही होश आया था। उधर, अपराध शाखा की टीमों ने रेहान के भाई इमरान व साले सोहेल को पकड़ने के लिए मंगलवार रात को अनाज मंडी के पीछे स्थित मॉडल बस्ती में

छापेमारी की। दोनों ही अपने घरों में फरार थे। बिल्डिंग में स्थित कई कमरों के मालिक इमरान व सोहेल भी हैं। इस कारण पुलिस दोनों की तलाश कर रही
है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed