फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Even after slight improvement in Delhi air is very bad situation will not improve for six days

दिल्ली का हाल बेहाल: मामूली सुधार के बाद भी हवा बेहद खराब, छह दिन नहीं सुधारेंगे हालात; फरीदाबाद सबसे प्रदूषित

Sat, 25 Nov 2023 07:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 25 Nov 2023 07:59 PM IST
सार

शनिवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही। रविवार से वायु गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है। हालांकि 28 नवंबर तक प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में ही रह सकता है। अगले छह दिनों की बात करें तो सुधार की कोई खास उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
Even after slight improvement in Delhi air is very bad situation will not improve for six days
दिल्ली के सात केंद्रों में हालत गंभीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हवा के रुख में आए बदलाव से प्रदूषण स्तर में मामूली सुधार के बाद भी दिल्ली की आबोहवा बेहद खराब है। शनिवार को दिल्ली का प्रदूषण सूचकांक 389 दर्ज किया गया जो शुक्रवार के मुकाबले 26 अंक कम है। शनिवार को दिल्ली में प्रदूषण के लिए स्थानीय कारक सबसे ज्यादा जिम्मेदार रहे।

विज्ञापन

भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में मुख्य सतही हवा चार किमी प्रति घंटे की गति पूर्वोत्तर-पूर्व दिशाओं से चली। सुबह के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहे व धुएं के कारण प्रदूषण स्तर को बढ़ने का मौका मिला। वहीं दिन में चली सर्द हवा के कारण प्रदूषण कण फैल नहीं पाए। हालांकि दिन में खिली हल्की धूप व हवा के रुख में आए बदलाव के कारण प्रदूषक तत्वों से थोड़ी राहत मिली जिस कारण शुक्रवार के मुकाबले प्रदूषण स्तर में मामूली सुधार हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही। रविवार से वायु गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है। हालांकि 28 नवंबर तक प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में ही रह सकता है। अगले छह दिनों की बात करें तो सुधार की कोई खास उम्मीद नहीं है और वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रहने की आशंका है।

विज्ञापन

संस्थान के मुताबिक रविवार को हवा की दिशाओं में बदलाव होगा। सुबह के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है और हल्के कोहरे के साथ मुख्य सतही हवा दक्षिण पूर्व दिशाओं से चार से आठ किमी प्रति घंटे के गति से चल सकती है। जबकि सोमवार को प्रमुख सतही हवा पूर्वोत्तर दिशाओं से चार से आठ किमी प्रति घंटे की गति से चल सकती है। सुबह के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। बारिश के बाद प्रदूषण स्तर में सुधार की उम्मीद बन रही है। शनिवार को अनुमानित अधिकतम मिक्सिंग हाइट 1150 मीटर रही।

एनसीआर में फरीदाबाद सबसे ज्यादा प्रदूषित
शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में फरीदाबाद सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा। यहां प्रदूषण सूचकांक 416 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी है। वहीं गाजियाबाद का एक्यूआई 389, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 368, गुरुग्राम में 336 और नोएडा में एक्यूआई 366 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शनिवार को हवाओं में सुधार के कारण दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज हुई है।

दिल्ली के सात केंद्रों में हालत गंभीर
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक दिल्ली के 19 केंद्रों के उपलब्ध आंकड़ों में सात केंद्रों में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में रहा। इसमें द्वारका का एक्यूआई 416, आरके पुरम का 418, पटपड़गंज 427, अशोक विहार में 424, सोनिया विहार में 430, पूसा में 405 और बुराड़ी में 413 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed