फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   eoc ashish Gupta arrested in connection with cheating a company to the tune of three lakh seventy six crores on the basis of forged deed of mortgaged property

दिल्ली आर्थिक आपराध शाखा ने 3.76 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया 

Tue, 22 Dec 2020 04:14 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 22 Dec 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
eoc ashish Gupta arrested in connection with cheating a company to the tune of three lakh seventy six crores on the basis of forged deed of mortgaged property
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

गिरवी रखी प्रॉपर्टी के फर्जी कागजात तैयार कर पौने चार करोड़ का लोन लेने वाले जालसाज को आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वित्तीय एजेंसी के साथ-साथ बैंकों से भी लोन लिया और बिना किस्त चुकाए फरार हो गया था। 

विज्ञापन


शाखा के संयुक्त आयुक्त डॉक्टर ओपी मिश्रा ने बताया कि आरोपी की पहचान राणा प्रतापबाग निवासी आशीष गुप्ता(40) के रूप में हुई है। रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड के प्रतिनिधि मनोज कुमार ने वर्ष 2014 में रानी बाग थाने में आशीष गुप्ता पर ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


जिसमें बताया कि आशीष गुप्ता ने हर्ष विहार और प्रीतमपुरा स्थित प्रॉपर्टी के आधार पर कंपनी से दो बार में 2.90 और 88 लाख रुपये का लोन लिया था। लेकिन उसने लोन की किस्त नहीं चुकाई। मनोज की शिकायत पर रानी बाग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। वर्ष 2020 में मामला आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि जिस प्रॉपर्टी पर आरोपी ने कंपनी से लोन लिया था उसके फर्जी कागजात तैयार कर उसे गिरवी रखकर पंजाब नेशनल बैंक और पंजाब एवं सिंध बैंक से 6-6 करोड़ का लोन ले चुका है। उसके बाद कंपनी से 3.76 करोड़ का लोन लिया और बैंक और कंपनी के बिना जानकारी के प्रॉपर्टी को भाटिया एस्टेटस को बेच दिया।


शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। इसी बीच 21 दिसंबर को पुलिस को आरोपी के राणाप्रताप बाग में होने की जानकारी मिली और पुलिस ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसके खिलाफ सिहानी गेट थाने में दहेज प्रताडना और मारपीट का मामला दर्ज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed