{"_id":"fa42441db16aafc3a5a0d5f61e779669","slug":"envelopes-gang-busted-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः लिफाफेबाज गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः लिफाफेबाज गिरोह का पर्दाफाश
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 12 Oct 2014 06:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के दक्षिण जिले के स्पेशल स्टाफ ने लिफाफेबाज गिरोह का पर्दाफाश कर तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है। ये असली नोटों के बदले लोगों को सादे कागजों की गड्डी थमा कर गायब हो जाते थे। आरोपी कई सालों से ठगी की वारदात कर रहे थे और पहली बार गिरफ्तार हुए हैं। आरोपी आपराधिक वारदातों में चोरी के मोबाइल फोन का प्रयोग करते थे।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त प्रेमनाथ के अनुसार बैंकों के आसपास ठगी की बढ़ रही वारदात को देखते हुए स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर अखिलेश्वर यादव की देखरेख में विशेष टीम बनाई गई। इस पुलिस टीम ने कई जगह हुई ठगी के मामलों का अध्ययन किया। तफ्तीश के दौरान पुलिस टीम को आरोपियों के बारे में सुराग हाथ लग गया।
विज्ञापन
पुलिस टीम को आठ अक्तूबर को सूचना मिली थी कि ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य लाडो सराय से एमबी रोड होकर साकेत जाएंगे। पुलिस टीम ने एमबी रोड पर घेराबंदी कर ऑटो में जा रहे तीन बदमाश भुल्लन साहनी (30), संजय साहनी (22) और रामबाली (31) को पकड़ लिया। तीनों आरोपी मोतिहारी, बिहार के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ब्रह्मदेव इस गिरोह का सरगना है। वही, उन्हें वारदात के लिए चोरी के मोबाइल फोन देता था। आरोपी बैंकों के आसपास सीधे-साधे या फिर कम पढ़े-लिखे लोगों को अपना शिकार बनाते थे। ये ठगी के कई तरीके अपनाते थे। जैसे किसी को बैंक का फॉर्म भरना नहीं आता है या जो कैश को ठीक से नहीं गिन सकता या फिर नकली नोट होने की बात कहकर ठगते थे।
ये पीड़ित से असली नोटों की गड्डी ले लेते थे और उसे साधे कागजों की नोटों के आकार में बनाई गई गड्डी थमा देते थे। सादे कागजों की गड्डी पर ऊपर व नीचे कुछ असली नोट लगे होते थे। ये नकली नोटों की गड्डी लिफाफे में रखकर देते थे। पीड़ित को ठगने के बाद आरोपी ऑटो रिक्शा से तुरंत मौके से गायब हो जाते थे। ये वारदात करने ऑटो रिक्शा से जाते थे। पुलिस इस गिरोह के सरगना की तलाश कर रही है।