{"_id":"57111b7d4f1c1b5c104a6aee","slug":"entry-only-on-token-will-not-be-on-hide-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंह छुपाकर नहीं मिलेगी एंट्री, शक्ल दिखाकर लेना होगा टोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंह छुपाकर नहीं मिलेगी एंट्री, शक्ल दिखाकर लेना होगा टोकन
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 16 Apr 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर- 50 में अब हेल्मेट में मुंह छुपाकर प्रवेश नहीं मिल सकेगा। गेट पर घुसने पर गार्ड को सेक्टर के अंदर जाने वाले शख्स को शक्ल दिखाकर टोकन लेना होगा, उसके बाद ही प्रवेश मिलेगा। सेक्टर- 15 ए की तर्ज पर सेक्टर- 50 आरडब्ल्यूए ने भी सेक्टर का गेट नंबर- 4 और 7 बनवाया है। जहां पर टेलिकॉम से लेकर सीसीटीवी कैमरे तक की सुविधा है। सुरक्षा के मद्देनजर आरडब्ल्यूए ने ये कदम उठाया है।
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष विमल शर्मा ने बताया कि लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर आरडब्ल्यूए ने मिलकर ये कदम उठाया है। कई बार असामाजिक तत्व चोरी की घटना को अंजाम देकर चले जाते हैं। लेकिन सिक्युरिटी सिस्टम मजबूत न होने की वजह से पकड़ नहीं पाते हैं।
विज्ञापन
इसलिए ये कदम उठाया गया है। सेक्टर में प्रवेश के लिए 14 गेट हैं। लेकिन 4 गेट खुलते हैं। जिसमें 4, 9, 7 और 12 नंबर गेट से प्रवेश मिलता है। रात के समय केवल गेट नंबर 7 और 12 ही खुलता है। इन दोनों गेटों को सेक्टर - 15 ए के तर्ज पर तैयार करवाया गया है। 24 घंटे इन गेटों पर सिक्युरिटी रहेगी। सीसीटीवी कैमरे के साथ टेलिकॉम भी लगवा दिया गया है। अगर रात के समय सेक्टर में आने वाला कोई शख्स संदिग्ध लगेगा तो उससे पूछा जाएगा कि वो किसके घर जाएगा। उसके बाद घर पर टेलिकॉम से फोन करके उस शख्स के बारे में पूछा जाएगा।
विज्ञापन
अगर शख्स की जानकारी सही होगी, तभी उसे जाने दिया जाएगा। ऐसा करने से अपराध रुक सकेंगे। अगर कोई शख्स मुंह छुपाकर जाना चाहेगा तो उसे जाने नहीं दिया जाएगा। मुंह साफ दिखाई देना चाहिए ताकि कैमरे में रिकॉर्डिंग हो सके।