फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   entry of trucks may be ban in delhi

दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर लग सकती है रोक, दिवाली बाद प्रदूषण बढ़ने की आशंका

Wed, 07 Nov 2018 05:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Nov 2018 05:28 AM IST
विज्ञापन
entry of trucks may be ban in delhi
ट्रक - फोटो : फाइल फोटो

दिवाली के बाद दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण के गंभीर स्तर तक पहुंचने की आशंका को देखते हुए दिल्ली में 10 नवंबर तक भारी वाहनों की इंट्री पर पाबंदी की तैयारी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने दिल्ली सरकार व एमसीडी को दिवाली में बाद दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की सलाह दी है। 

विज्ञापन


सीपीसीबी के मुताबिक दिवाली के बाद 8 और 9 नवंबर को वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ेगा। सीपीसीबी ने मंगलवार को परिवहन विभाग के साथ बैठक की। इस दौरान अधिकारियों को सलाह दी गई कि शनिवार तक भारी वाहन दिल्ली में प्रवेश न करने पाएं। इससे वाहन प्रदूषण पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। वहीं, मंगलवार को हवा की चाल तेज होते ही दिल्ली-एनसीआर के वायु प्रदूषण में गिरावट दर्ज की गई। 
विज्ञापन


दिल्ली में एक दिन में वायु गुणवत्ता सूचकांक में 98 अंकों का सुधार आने के बाद भी मंगलवार को हवा बेहद खराब रही। सिस्टम ऑफ एयर क्वॉलिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के मुताबिक मौसम में सबसे प्रभावी भूमिका हवा की रफ्तार अदा कर रही है। दिवाली पर बुधवार शाम तक आबोहवा की गुणवत्ता कमोवेश स्थिर रहेगी। इसके बाद तेजी से गिरावट आ सकती है। शुक्रवार शाम तक वायु की गुणवत्ता गंभीर स्तर पर पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में तेजी से गिरावट आई थी। सूचकांक 426 अंक पर पहुंच गया था। सबसे ज्यादा प्रदूषण पराली जनित था। मंगलवार को भी हवा की दिशा पंजाब व हरियाणा की तरफ से दिल्ली की तरफ रही, लेकिन सोमवार की अपेक्षा हवा की रफ्तार तेज होने से प्रदूषक दिल्ली में टिक नहीं सके। इससे प्रदूषण के स्तर में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक 426 से घटकर 338 पर पहुंच गया। दिलचस्प यह कि पराली जलाने से पैदा हुए प्रदूषकों की मात्रा मंगलवार को 9 फीसदी के करीब थी, जबकि सोमवार को यह 29 फीसदी थी।


कल हवा की गति धीमी रहने के साथ कोहरे की आशंका
सफर का कहना है कि बृहस्पतिवार को मौसमी दशाएं भी खराब होंगी। 8 नवंबर की सुबह हवा धीमी रहने के साथ कोहरा भी पड़ेगा। पटाखेबाजी और खराब मौसमी दशाओं का सीधा असर वायु की गुणवत्ता पर पड़ेगा। इससे सूचकांक बेहद गंभीर स्तर पर पहुंच जाएगा। सफर का कहना है कि पटाखेबाजी न होने की स्थिति में भी वायु की गुणवत्ता का स्तर बेहद खराब रहेगा।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed