{"_id":"58c2dca7b050123550b1429fbf0e05dd","slug":"entry-fees-sought-by-people-for-morning-walk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉर्निंग वॉक के लिए आए लोगों से मांगी एंट्री फीस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉर्निंग वॉक के लिए आए लोगों से मांगी एंट्री फीस
अमर उजाला, वैशाली
Updated Thu, 02 Apr 2015 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर चार स्थित अंबेडकर पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए एंट्री फीस मांगने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। करीब एक घंटे तक हंगामा चला। लोगों ने जीडीए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
लोगों का आरोप है कि पार्क में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक एंट्री फीस ली जाती है। इससे पहले प्रवेश नि:शुल्क मिलता है। बुधवार से एंट्री के लिए पैसे मांगे जाने लगे हैं, जो कि गलत है।
मेट्रो स्टेशन के पास जीडीए ने अंबेडकर पार्क बनाया है, जहां पर लोग सुबह और शाम घूमने जाते हैं। बुधवार सुबह छह बजे लोग घूमने के लिए पहुंचे, तो वहां पर तैनात कर्मचारी ने उनसे एंट्री फीस मांगी। इस दौरान काफी लो एकत्र हो गए। उन्होंने एंट्री फीस के विरोध में जीडीए के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
लोगों का आरोप है कि सुबह के समय पार्क में एंट्री फ्री होती है। ऐसे में ठेकेदार कैसे फीस ले सकता है। इसकी शिकायत जीडीए अधिकारियों से की गई है।
उद्यान प्रभारी एसपी सिसौदिया ने बताया कि नियमों के अनुसार एंट्री फीस ली जाती है। पार्क में 12 साल तक के बच्चों और सीनियर सिटीजन के लिए एंट्री फ्री है। इसके अलावा अन्य लोगों के लिए एंट्री शुल्क अनिवार्य है।
जीडीए वीसी को मामले की जानकारी दी गई है। उनके निर्देश के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोगों ने पार्क में लगे बैनर पोस्टर भी फाड़ दिए हैं।