फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Entire Delhi together with children will defeat dengue

Dengue: बच्चों के साथ मिलकर पूरी दिल्ली डेंगू को हराएगी, अरविंद केजरीवाल ने तैयार किया प्लान

Sun, 25 Sep 2022 07:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 25 Sep 2022 07:44 AM IST
सार

डेंगू की रोकथाम के लिए सभी आरडब्ल्यूए और निर्माण साइट्स का सहयोग लिया जाएगा और सरकारी अधिकारी भी अपनी ऑफिस में इस पर नजर रखेंगे। साथ ही, दिल्ली सरकार की तरफ से विभिन्न माध्यमों के जरिए जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन
Entire Delhi together with children will defeat dengue
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली में बढ़ते डेंगू के मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार एक बार फिर से लोगों के साथ मिलकर रोकथाम के लिए अभियान चलाएगी। इस बार सरकार ने स्कूली बच्चों को भी साथ में लिया है। 

विज्ञापन


दरअसल, शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि इस बार बारिश का मौसम लंबा चल गया है, जिससे डेंगू का ख़तरा बढ़ सकता है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग, एमसीडी, एनडीएमसी और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरा प्लान तैयार किया।
विज्ञापन


आने वाले दिनों में कई कदम उठाएंगे। खासकर स्कूली बच्चों को डेंगू की रोकथाम में बड़े स्तर पर शामिल करेंगे। पूरी दिल्ली मिलकर डेंगू को इस बार फिर हराएगी। वहीं, जिलास्तरीय अधिकारियों को मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। डेंगू की रोकथाम के लिए सभी आरडब्ल्यूए और निर्माण साइट्स का सहयोग लिया जाएगा और सरकारी अधिकारी भी अपनी ऑफिस में इस पर नजर रखेंगे। साथ ही, दिल्ली सरकार की तरफ से विभिन्न माध्यमों के जरिए जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम को क्षेत्र का  दौरा करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने जिलास्तर पर डीएम, एसडीएम और तहसीलदार समेत अन्य अधिकारियों को अपने क्षेत्र में निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। हर शनिवार को अधिकारी निर्माण साइट, अस्पताल समेत जहां पर जल जमाव की अधिक संभावना है, वहां पर दौरा करेंगे और संबंधित द्वारा दिशा निर्देशों का पालन नहीं किए जाने पर आवश्यक कार्रवाई भी करेंगे। इसको लेकर अस्पतालों में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। 

सीएम ने की लोगों से अपील मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि पूरी दिल्ली एकजुट होकर डेंगू के खिलाफ युद्ध छेड़ दे, तो आसानी से इससे बचा जा सकता है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस समय बारिश नहीं होती है, लेकिन इस बार बारिश हो रही है। इससे संभावना बढ़ रही है कि आने वाले दिनों में डेंगू के केस बढ़ सकते हैं। 

कार्ययोजना

  • प्रारंभिक निदान और सहायक उपचार के लिए 35 अस्पताल चिह्नित
  • केस-आधारित निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया 
  • सरकार और निजी स्वास्थ्य सुविधाओं द्वारा रिपोर्टिंग
  • किया गया वेक्टर प्रबंधन, कर रहे हैं लार्वा सोर्स मैनेजमेंट व फागिंग
  • सभी स्तरों पर निगरानी, पर्यवेक्षण और मूल्यांकन 
  • विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और भागीदारी सुनिश्चित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed