फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   entire Delhi cover in a month for corona vaccination

अग्निपरीक्षा: एक माह में पूरी दिल्ली को लगाया जा सकता है टीका

Fri, 27 Nov 2020 03:38 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 27 Nov 2020 03:38 PM IST
सार

  • दिल्ली राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी का दावा
  • वैक्सीन के रखरखाव व वितरण के लिए सभी संसाधन उपलब्ध

विज्ञापन
entire Delhi cover in a month for corona vaccination
एक शख्स के स्वैब का नमूना एकत्र करती महिला स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI

विस्तार

इस समय देश में कई संस्थान कोरोना वैक्सीन के परीक्षण पर काम कर रहे हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने उम्मीद जताई है कि जल्दी ही देश को इस महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन मिल जाएगी। जबकि दिल्ली के  प्रतिरक्षण अधिकारी सुरेश सेठ ने दावा किया है कि वैक्सीन आने पर एक माह में ही पूरी दिल्ली का टीकाकरण किया जा सकता है।

विज्ञापन


सेठ ने बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम के लिए 600 कोल्ड स्टोरज पॉइंट और लगभग 1800 आउटरीज साइट हैं। उन्होंने कहा कि वैक्सीन को स्टोर करने के लिए बुनियादी ढांचा तैयार है। 2 से 8 डिग्री तापमान और  माइनस 15 से 25 डिग्री तापमान में वैक्सीन को स्टोर करने में कोई समस्या नहीं हैं। साथ ही वितरण से जुड़े कार्य भी आसानी से किए जाएंगे। 
विज्ञापन


हालांकि, जिन वैक्सीन को माइनस 70 डिग्री तापमान में रखने की जरूरत है। उसको लेकर कुछ समस्या हो सकती है, लेकिन केंद्र सरकार इसको लेकर रणनीति बना रही है। राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कोविड-19 नोडल अधिकारी अजीत जैन ने कहा कि वैक्सीन के रखरखाव के लिए दिल्ली में पर्याप्त उपकरण और क्षमता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकाकरण को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए प्रशिक्षित कर्मचारियों की आवश्यकता होगी। इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही हैं। आईसीएमआर के पूर्व निदेशक डॉक्टर एनके गांगुली ने कहा कि 2 से 8 डिग्री तापमान में रखी जाने वाली किसी भी वैक्सीन के लिए दिल्ली में कोई भी समस्या नहीं आएगी। यहां सभी पर्याप्त संसाधन उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed