'जनमत से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे'
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का मुद्दा उठाया है। केजरीवाल सरकार इसके लिए जनमत संग्रह की तैयारी कर रही है।
दिल्ली के सीएम ने इस संबंध में शहरी विकास मंत्रालय को पत्र लिखा है। इसमें मंत्रालय से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए जनमत संग्रह की तरीके की जानकारी मांगी है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी केजरीवाल इस मुद्दे को उठा चुके हैं। पीएम मोदी से भी अपनी पहली मुलाकात के दौरान भी उन्होंने इस पर बात की थी।
मिशन में जुटे केजरीवाल
सीएम केजरीवाल ने मंत्रालय से जनमत पर फिजिबिलटी रिपोर्ट भी तैयार करने को कहा है। वहीं दिल्ली के सीएम के इस कदम को कांग्रेस ने असवैंधानिक करार दिया है।
दरअसल आम आदमी पार्टी इस मुद्दे के जरिए भाजपा पर निशाना लगाना चाहती है। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के मसले पर शुरुआती दौर में बीजेपी काफी जोर देती रही थी।
लेकिन विधानसभा चुनाव में भाजपा इस मुद्दे पर शांत नजर आयी। यहां तक कि बीजेपी के विजन डॉक्यूमेंट में भी इसे नहीं उठाया गया था।