फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   enter house and than started firing continuously

पांच दिन का वक्त दिया और फिर घर में घुसकर फायरिंग

Sun, 21 Jun 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 21 Jun 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
enter house and than started firing continuously

दनकौर कोतवाली क्षेत्र के पारसौल गांव में रविवार सुबह अचानक कुछ लोगों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के घर में घुस कर फायरिंग कर दी। दो राउंड फायरिंग और प्रॉपर्टी डीलर के परिजनों का शोर सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े लेकिन बदमाश पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सुबह हुई फायरिंग से गांव में हडकंप मच गया। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक कोतवाली में तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पारसौल निवासी एक युवक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है और उसने गांव के ही एक व्यक्ति से पांच लाख रुपये उधार लिए थे। मगर गांव का व्यक्ति कई बार प्रॉपर्टी डीलर से रुपये मांग चुका है लेकिन उसने रुपये देना तो दूर फोन उठाना भी बंद कर दिया था। इस बात से गुस्साए व्यक्ति ने एक सप्ताह पहले रुपये मांगे थे और पांच दिन का समय दिया लेकिन फिर भी रुपये नहीं दिए। इस बात से नाराज व्यक्ति अपने एक सहयोगी के साथ रविवार सुबह प्रॉपर्टी डीलर के घर पर करीब छह बजे पहुंच गया और घर में घुसकर दो राउंड फायरिंग की दी।
विज्ञापन


घर में फायरिंग की आवाज सुनकर परिजनों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने सोचा कि बदमाश किसी के घर में घुस गए। ग्रामीण अपने-अपने लाइसेंसी हथियार तथा लाठी-डंडे लेकर भागे। जब मौके पर पहुंचे तो गांव के ही दो व्यक्ति भागे जा रहे थे। ग्रामीणों ने परिजनों से पूछताछ की तो मामले का पता चला। इसके बाद ग्रामीण अपने-अपने घर के लिए चले गए। सीओ अजय कुमार का कहना है कि फायरिंग की घटना के  बारे में सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस भेजी थी मगर पीड़ितों की ओर से तहरीर नहीं आई जिससे रिपोर्ट नहीं लिखी जा सकी है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed