{"_id":"2ef2e5eee8ea17294e8ad8e5c9ebf460","slug":"enhanced-security-file-related-to-yadav-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यादव सिंह से जुड़ी फाइलों की सुरक्षा बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यादव सिंह से जुड़ी फाइलों की सुरक्षा बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 25 Jul 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राधिकरण के निलंबित चीफ इंजीनियर यादव सिंह की सीबीआई जांच करने के हाईकोर्ट के आदेश की प्रतिलिपि प्राधिकरण पहुंच गई है। इसे देखते हुए प्राधिकरण ने 2002 से 2014 तक के कार्यों से जुड़ी अहम फाइलों को एकत्रित करने का काम शुरू कर दिया है, जिससे ये फाइलें खो न पाएं।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि सीबीआई मामला दर्ज कर किसी भी दिन प्राधिकरण आ सकती है। जांच शुरू करने के लिए इन फाइलों को मांग सकती है, इसलिए प्राधिकरण ने पहले ही इसकी तैयारी शुरू कर दी है। अब तक करीब 250 से ज्यादा फाइलें एक जगह रख ली गई हैं।
विज्ञापन
वहीं, हाईकोर्ट ने जिस सख्ती से बड़े पैमाने पर जांच करने को कहा है, वह हर जगह चर्चा का विषय बना है। इस बात की भी चर्चा जोरों पर है कि सीबीआई आयकर की तरफ से अब तक की जांच पर वहां के कुछ अधिकारियों से भी पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
वहीं, आयकर के एक वरिष्ठ अधिकारी की संपत्ति का ब्योरा भी सीबीआई की तरफ से प्राधिकरण से मांगे जाने की सूचना है। वह यहां के आयकर विभाग में तैनात रह चुके हैं, लेकिन प्राधिकरण से इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है। इस मामले को भी यादव सिंह के प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके अलावा फार्म हाउस और 954 करोड़ रुपये के घोटाले की फाइलें फिर खुल सकती हैं। इसी आशंका में इनसे जुड़े दस्तावेज भी जुटाए जा रहे हैं।