फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   engineer was on way to home to celebrate daughter birthday meet deadly accident in delhi

धूमधाम से मनाने वाला था बेटी का जन्मदिन, एक रात पहले हुआ ऐसा हादसा घर पहुंचा शव

Mon, 01 Oct 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 01 Oct 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
engineer was on way to home to celebrate daughter birthday meet deadly accident in delhi
कार को ट्रक ने मारी जबरदस्त टक्कर - फोटो : अमर उजाला

अपनी बेटी के जन्मदिन पर घर जा रहे ऑटोमोबाइल इंजीनियर ने कभी नहीं सोचा होगा कि वह बेटी से फिर कभी नहीं मिल पाएगा। उसे क्या पता था कि घर वह नहीं उसका शव पहुंचेगा। दरअसल इंजीनियर बीते शनिवार को अपने घर जा रहा था तभी उसकी कार एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई, जिसमें उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक इंजीनियर की पहचान प्रतीक शर्मा के रूप में हुई है जो मानेसर की एक ऑटोमोबाइल कंपनी में सीनियर इंजीनियर के पद पर तैनात  था। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 279(खतरनाक ड्राइविंग) और 304A(लापरवाही के कारण मृत्यु) के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


शर्मा अपनी वैगनआर कार से शाहदरा जा रहा था। जब वह मीठापुर पहुंचा तो एक ट्रक ने उलटी दिशा आ रहा था जिसने उसकी वैगनआर को जोरदार टक्कर मारी। यह टक्कर इतनी भयावह थी कि कार का कैबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया कि प्रतीक निकल नहीं पाया। प्रतीक को कार से दो घंटे बाद निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार को उसका शव पोस्टमार्टम के बाद सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक ड्राइवर फरार

वहीं इस दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। मामले की जांच के लिए पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही जब्त ट्रक से भी पुलिस ड्रा्इवर की जानकारी खंगाल रही है। पुलिस ने ट्रक के मालिक से भी मामले में बात की है।

प्रतीक के परिवार ने पुलिस को बताया कि उसने बेटी का तीसरा जन्मदिन बड़े स्तर पर मनाने वाला था। उसने इसके लिए एक बैंक्वेट हॉल और होटल दोनों बुक कर रखे थे। शनिवार को वह ऑफिस से भी जल्द निकल गया था ताकि रविवार को बेटी का बर्थडे धूमधाम से मना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed