पत्नी बोली ‘ससुर ने कराया मेरे पति का अपहरण’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्टी नेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया हैं। इंजीनियर की पत्नी ने अपने पति के अपहरण का शक ससुर पर जाहिर किया है।
हालांकि सेक्टर-49 पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंजीनियर के मोबाइल फोन की लास्ट लोकेशन गुजरात में मिली है।
मूलरूप से सूरत, गुजरात के रहने वाले प्रियंक कांतिलाल वालानी और कोटा राजस्थान निवासी श्वेता अरोड़ा 2013 में फेसबुक के जरिये मिले। प्रियंक और श्वेता दोनों एमएनसी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।
ससुर कांति लाल ने रिपोर्ट करने से किया मना
दोनों ने अपने नंबर एक्सचेंज किए और उसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की शुरुआत हो गई। 7 मार्च 2014 को प्रियंक और श्वेता की शादी हो गई। शादी के बाद से दोनों सेक्टर-49 स्थित सी ब्लॉक में किराये पर रहने लगे।
श्वेता का कहना है की शादी के बाद उसके ससुराल पक्ष का काफी दखल रहता था। 21 अक्तूबर को ऑफिस टाइम पर सुबह 10 बजे प्रियंक ऑफिस के लिए निकल गए और देर रात तक वापस नहीं आए।
उन्होंने प्रियंक के मोबाइल पर फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। श्वेता का कहना है कि पुलिस से शिकायत करने से पहले उन्होंने अपने ससुर कांति लाल से पूछा तो उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट करने से मना कर दिया।
ससुराल पक्ष उनका साथ नहीं दे रहा है
तीन दिन तक जब प्रियंक का कुछ भी पता नहीं चला तो श्वेता ने सेक्टर-49 थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। श्वेता का कहना है कि उनके पति के संदिग्ध अवस्था में लापता होने के बाद भी ससुराल पक्ष उनका साथ नहीं दे रहा है।
न ही ससुराल का कोई भी शख्स नोएडा आया। श्वेता का कहना है कि उन्हें शक है कि उनके पति का अपहरण उनके ससुर ने कराया है। इसके पीछे उनका क्या मकसद है उसके बारे में उन्हें कुछ भी नहीं पता।
वहीं, श्वेता ने शक जाहिर किया है कि उनके पति जहां भी हैं सुरक्षित नहीं हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ, जब उनके पति उन्हें कुछ बताए बिना कहीं चले जाएं।
डीएसपी अरविंद सिंह के मुताबिक मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। इंजीनियर प्रियंक के मोबाइल की लास्ट लोकेशन गुजरात में मिली है। श्वेता का जिस पर भी शक है, उसकी पूरी तस्दीक की जा रही है।