इंजीनियर ने मेट्रो के आगे लगाई छलांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव स्थित एक कंपनी के इंजीनियर ने मेट्रो के आगे कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की। घटना के तुरंत बाद मेट्रो प्रबंधन ने ट्रेन को रोक दिया और घायल हालत में इंजीनियर को अस्पताल में दाखिल कराया।
मेट्रो थाना पुलिस ने इंजीनियर के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है। सेक्टर-29 स्थित राइट्स कंपनी में इंजीनियर विजय सपरा (49) शाम को ऑफिस से गाजियाबाद वसुंधरा के लिए निकला था। उसने इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन पर साढ़े सात बजे प्लेटफॉर्म नंबर दो पर अचानक मेट्रो के सामने छलांग लगा दी।
मेट्रो के तीन कोच ऊपर उछला
अचानक मेट्रो के सामने कूदने के बाद मेट्रो के तीन कोच ऊपर से गुजर गए, जिसके बाद तुरंत मेट्रो को रुकवाया गया। मेट्रो प्रबंधन तुरंत व्यक्ति को निकालने की कोशिश में जुट गए।
हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन की तरफ से आने वाली गाड़ी को कुछ देर के लिए रुकवा दिया गया। हालांकि मेट्रो ट्रैक के बीच में व्यक्ति के गिरने से उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद तुरंत घायल अवस्था में व्यक्ति को मैक्स अस्पताल में दाखिल कराया गया।
डॉक्टरों के अनुसार, इंजीनियर के सिर पर 20 टांके आए हैं, जबकि पैर पर चोट लगी है। अभी भी व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। इफ्को चौक मेट्रो थाना पुलिस ने सूचना के बाद इंजीनियर के खिलाफ आत्महत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।