फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Engineer filed a case on mental harassment through loan apps

लोन एप्स के जरिए मानसिक प्रताड़ना होने पर इंजीनियर ने दर्ज करवाया मामला

Mon, 11 Jan 2021 04:31 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 11 Jan 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
Engineer filed a case on mental harassment through loan apps
लोन एप्स - फोटो : अमर उजाला

बिंदापुर इलाके में लोन एप्स के जरिए मानसिक प्रताड़ना करने का मामला सामने आया है। पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर ने रिकवरी एजेंट की तरफ से मिल रहे प्रताड़ना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। बिंदापुर थाना पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


द्वारका जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दीपक रोहिल्ला (35) सपरिवार उत्तम नगर में रहता है। परिवार में पत्नी सुरुचि, मां सरोज बाला, पिता राजकुमार हैं। दीपक की उत्तम नगर में आईटी कंपनी है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि पिछले साल जनवरी में उसने आईएफएल से लोन लिया था। मार्च में कोरोना महामारी आ जाने पर सारा काम ठप हो गया। ग्राहकों से पैसा आना बंद हो गया। उसे लोन की जरूरत थी। कैश बीन नाम के लोन एप से तीन हजार का लोन मंजूर हुआ। लेकिन उसके खाते में 22 सौ रुपये आये। सात दिन के भीतर ही उसे चुकाना था। 
विज्ञापन


दीपक को 40 हजार रुपये की जरूरत थी। इसलिए उसने दूसरे एप से लोन लिया। सात दिन के बाद लोन देने वालों ने उसके सभी परिचितों, रिश्तेदारों और जानकारों के पास फोन कर दिया और मैसेज भी भेजे। रिश्तेदारों को यह कहा गया कि दीपक ने उन्हें गारंटर बनाया है। यहां तक कि उनके पास मैसेज भेजकर यह साबित करने का प्रयास किया गया कि दीपक पागल हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लिखा गया कि उसकी अगर सौ-सौ रुपये देंगे तो उसकी मदद हो जाएगी। इस तरह के ब्लैकमेलिंग से दीपक आहत हो गया। उसके परिचितों का दीपक के पास फोन आने लगा। उसके बाद दीपक ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed