{"_id":"9981fb815c19bdea57ef6c263c08eea9","slug":"engineer-dies-by-electric-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त के घर आए इंजीनियर की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त के घर आए इंजीनियर की करंट लगने से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 07 Jul 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के गाजीपुर के घड़ौली फार्म इलाके में रविवार रात दोस्त के घर आए एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पीड़ित युवक घटना के समय दोस्त के बालकनी के पास से गुजर रहे बिजली की नंगी तार में टेप बांध रहा था।
विज्ञापन
उसे घायलावस्था में तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप कर मामले की जांच कर रही है। वहीं, लाहौरी गेट इलाके में करंट लगने से मौत एक मजदूर की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार राघवेंद्र सपरिवार घड़ोली डेयरी फार्म इलाके के बी ब्लॉक में रहता था। परिवार में पत्नी और एक बेटा है। वह एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। रविवार रात राघवेंद्र परिवार सहित ए ब्लॉक में रहने वाले दोस्त अविनाश पांडेय के घर आया था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अविनाश का बेटा बालकनी में दौड़ रहा था। जिसे पकड़ने के दौरान राघवेंद्र को करंट लगा। उसने देखा कि बालकनी के रेलिंग के पास हाई बोल्टेज बिजली की नंगी तार गुजर रही है। राघवेंद्र ने अपने दोस्त को टेप लाकर देने के लिए कहा। उसके बाद वह नंगी तार पर टेप लगाने लगा।
कुछ दूर टेप लगाने के बाद अचानक राघवेंद्र को तेज झटका के साथ करंट लगा और वह अचेत होकर बालकनी में गिर गया। अविनाथ उसे लेकर तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचा। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने राघवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद गाजीपुर थाने की पुलिस ने राघवेंद्र के शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद वहां पहुंचे आसपास के लोगों ने जमकर हंगामा किया और बिजली कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय लोगों का कहना है कि पीड़ित की बिजली कंपनी की लापरवाही की वजह से जान गई है।
अविनाश ने आरोप लगाया कि वह कई बार बिजली की नंगी तार की वजह से बालकनी में करंट आने की शिकायत की थी, लेकिन बिजली कंपनी ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने बताया कि अकसर कपड़ा सूखाने के दौरान उसकी पत्नी को भी करंट लगा है।
गाजीपुर थाने की पुलिस ने सोमवार को राघवेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि किसकी लापरवाही से यह हादसा हुआ है। उसके बाद ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वहीं लाहौरी गेट इलाके में करंट लगाने से नरेला निवासी कुंज मंडल(27) की मौत हो गई। कुंज जीबी रोड स्थित मार्केट में काम करता है। घटना के समय कुंज टिन लेकर कुछ सामान उतार रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। उसे उपचार के लिए लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद वहां काम करने वाले लोगों ने सदर बाजार थाने में हंगामा किया और इस बाबत दोषी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।