फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Engaged in surveillance cameras broken connectivity in Ghaziabad.

गाजियाबाद की चौकसी में लगे कैमरों की कनेक्टीविटी टूटी

Sat, 06 Dec 2014 01:48 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 06 Dec 2014 01:48 AM IST
विज्ञापन
Engaged in surveillance cameras broken connectivity in Ghaziabad.

गाजियाबाद की निगरानी में लगे सीसीटीवी कैमरों की कंट्रोल रूम से कनेक्टिविटी टूट गई है। पुलिस लाइंस 47वीं बटालियन में कंट्रोल रूम की शिफ्टिंग केचलते ऐसा हुआ है। पिछले एक सप्ताह से कनेक्टिविटी नहीं है।

विज्ञापन


आगे भी करीब एक सप्ताह तक कनेक्टिविटी नहीं हो पाएगी। एएसपी कंट्रोल रूम कमलेश बहादुर ने बताया कि कनेक्टिविटी का काम चल रहा है। जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जनपद में भी सुरक्षा के मद्देनजर 38 प्वाइंटों पर 133 सीसी टीवी कैमरे लगे हुए हैं। इनमें 88 फिक्सड और 45 पीटीजेड़ (घूमने वाले) कैमरे हैं। ये तमाम कैमरे पुलिस लाइंस में बनाए जा रहे कंट्रोल रूम से अटैच हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी पड़े हैं ठप
एनएच-58 और एनएच-24 पर लगे तीन सीसीटीवी कैमरे महीनों से ठप पड़े हैं। इसके अलावा जो बाकी कैमरे लगे हैं, उनका बैटरी बैकअप महज 30 मिनट का है। यानि लाइट जाने पर आधे घंटे बाद कैमरे अपने आप स्विच ऑफ हो जाते हैं।

शहर में लाइट का बुरा हाल है। नतीजतन, करीब तीन से चार घंटे तक कैमरे बंद ही रहते हैं। इस दौरान अगर कोई वारदात कर भी जाए तो वह ‘तीसरी आंख’ में कैद नहीं हो पाएगा।


इस संबंध में एएसपी ने बताया कि बंद पड़े कैमरों को जल्द ही चालू करवाया जाएगा। साथ ही सीसीटीवी कैमरों का बैटरी बैकअप बढ़ाने की बात चल रही है।

इन स्थानों पर लगे हैं सीसी टीवी कैमरे
एएलटी कट, घूकना मोड़, मेरठ टी-प्वाइंट, करहेड़ा, मोहननगर क्रासिंग, वसुंधरा क्रासिंग, बीकानेर कट, वैशाली, महाराजपुर बॉर्डर, यूपीगेट, इंदिरापुरम टी-प्वाइंट, सीआईएसएफ टी-प्वाइंट, विजयनगर टी-प्वाइंट, लालकुआं क्रासिंग, पुराना बस अड्डा, लोनी बॉर्डर, चौधरी मोड़, हापुड़ चुंगी, डासना तिराहा आदि 38 प्वाइंट पर लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed