{"_id":"f6507319f05da2fe55fc0eaec4b37252","slug":"energy-saver-departments-will-be-awarded","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम ऊर्जा खपत करने वालों को मिलेगा नकद इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम ऊर्जा खपत करने वालों को मिलेगा नकद इनाम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 25 Jun 2014 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में ऊर्जा बचत करने वाले उद्योगों और विभागों को पुरस्कृत किया जाएगा है।
विज्ञापन
अक्षय ऊर्जा विभाग ने यह पुरस्कार व्यक्तिगत स्तर पर भी देने का निर्णय लिया है। ऊर्जा संरक्षण को लेकर नई खोज और तकनीक का ईजाद करने वाले को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि एक मेगावाट से अधिक लोड वाले उद्योगों को प्रथम पुरस्कार दो लाख रुपये प्रमाणपत्र व शील्ड दिया जाएगा। वहीं उप-विजेता को एक लाख रुपये सहित प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। तृतीय स्थान वालों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
एक मेगावाट से कम लोड वाले छोटे उद्योगों के लिए प्रथम पुरस्कार में एक लाख रुपये, द्वितीय को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। सरकारी भवनों अर्ध सरकारी भवनों आदि को दो लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
दूसरे स्थान वाले को एक लाख और तीसरे स्थान वालों को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। शिक्षण संस्थानों को प्रथम पुरस्कार एक लाख, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार व तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। व्यक्तिगत पुरस्कार 50 हजार रुपये निर्धारित है।
अक्षय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के नामांकन निर्धारित प्रोफॉर्मा में 10 अगस्त 2014 तक अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में जमा करवाने होंगे।