फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Energy corporation will lay underground cables in areas that steal electricity

बिजली चोरी रोकने के लिए बड़ी तैयारी: ऊर्जा निगम पहले उन इलाकों की करेगा पहचान, फिर वहां बिछाएगा भूमिगत केबल

Thu, 10 Aug 2023 10:05 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 10 Aug 2023 10:05 PM IST
सार

अधीक्षण अभियंता वीके आर्य ने बताया कि कटिया डालकर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ ऊर्जा निगम और विजीलेंस की टीम लगातार कार्रवाई कर रही हैं लेकिन इसके बावजूद कुछ इलाके ऐसे है जहां पर लगातार कटिया डालकर बिजली चोरी करने के मामले सामने आ रहे है।

विज्ञापन
Energy corporation will lay underground cables in areas that steal electricity
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कटिया डालकर बिजली चोरी रोकने के लिए ऊर्जा निगम अब उन इलाकों में भूमिगत केबल डालने की तैयारी में है, जहां पर सबसे ज्यादा कटिया चोरी के मामले सामने आ रहे है। इसका प्रस्ताव बनाकर मेरठ स्थित ऊर्जा निगम के मुख्यालय को भेजा गया है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद केबल बिछाने का काम शुरू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता वीके आर्य ने बताया कि कटिया डालकर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ ऊर्जा निगम और विजीलेंस की टीम लगातार कार्रवाई कर रही हैं लेकिन इसके बावजूद कुछ इलाके ऐसे है जहां पर लगातार कटिया डालकर बिजली चोरी करने के मामले सामने आ रहे है। इन्हें रोकने के लिए ऐसे स्थानों को चिह्नित कर सूची ऊर्जा निगम के मुख्यालय को भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोनी के अशोकनगर, बलरामनगर,सरस्वती विहार, चांद मस्जिद समेत एक दर्जन इलाकों में भूमिगत केबल बिछाने का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया गया है। इसकी मंजूरी मिलने के बाद बजट बनाया जाएगा और भूमिगत केबल बिछाने का काम शुरू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed