{"_id":"6b06f96915898e6ce604cae8","slug":"encroachment-on-footpaths-in-lalita-park-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-3753-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ललिता पार्क में फुटपाथ पर अतिक्रमण, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ललिता पार्क में फुटपाथ पर अतिक्रमण, राहगीर परेशान
विज्ञापन
- स्थायी दुकानदारों पर पैसे लेकर ठेले लगवाने का आरोप, राहगीरों की आवाजाही प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। लक्ष्मी नगर स्थित ललिता पार्क के सामने मुख्य फुटपाथ पर अतिक्रमण का सिलसिला जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्थायी दुकानदार अपनी दुकानों के आगे सार्वजनिक फुटपाथ पर ठेले और अस्थायी दुकानें लगवाने के बदले पैसे वसूल रहे हैं। इससे फुटपाथ पर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है और पूरे इलाके में अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि फुटपाथ पैदल चलने वालों की सुविधा के लिए बनाया गया है, लेकिन यहां ठेले और अस्थायी दुकानें लगने से राहगीरों को सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इससे मुख्य मार्ग पर भी यातायात और आवाजाही प्रभावित होती है। लोगों ने इस मामले में एमसीडी की कथित मिलीभगत पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि संबंधित विभाग गंभीरता से कार्रवाई करे तो फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया जा सकता है, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से अतिक्रमण करने वालों के हौसले बुलंद हैं।
दिन-ब-दिन फुटपाथ पर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। दुकानदार अपने निजी स्वार्थ के चलते सार्वजनिक जगह पर अवैध दुकानें लगवा रहे हैं। प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि फुटपाथ पर राहगीरों की आवाजाही सुगम हो सके।
विज्ञापन
-अनीश गर्ग, आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष, ललिता विहार