फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Encouraged to stay healthy through sports

Delhi NCR News: खेल से स्वस्थ रहने के लिए किया प्रोत्साहित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के खेल एवं क्रीड़ा विभाग ने हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में कई खेल गतिविधियां आयोजित की। इनमें शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर जामिया कुलपति प्रो. मजहर आसिफ ने मोटापे से निपटने के लिए खेल और फिटनेस गतिविधियों में शामिल होकर एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का आग्रह किया। जामिया के रजिस्ट्रार प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिजवी ने स्वस्थ और तंदुरुस्त जीवनशैली बनाए रखने के लिए दैनिक जीवन में शारीरिक व्यायाम के महत्व पर चर्चा की। वहीं, खेल एवं क्रीडा निदेशक प्रो. नफीस अहमद ने कर्मचारियों को खेल और फिटनेस गतिविधियों में शामिल होकर एक स्वस्थ कार्य-जीवन संतुलन और स्थायी जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed