{"_id":"5b8f9a5e867a5548636f3490","slug":"encounter-between-uttar-pradesh-police-and-criminals-in-khurja-off-bulandshahr","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, बदमाश को लगी गोली, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, बदमाश को लगी गोली, एक फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 05 Sep 2018 02:27 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है, गोली लगने से वह घायल हो गया। वहीं उसका एक साथी फरार हो गया है।
बुलंदशहर की खुर्जा पुलिस और बदमाशों के बीच खुर्जा जंक्शन रोड पर हरिओम सिंह पंचवटी बंबे के पास मुठभेड़ हुई है। दरअसल पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश पुलिस को देखकर घबरा गए।
उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से 6 राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग में एक बदमाश को गोली लग गई। वहीं उसका साथी फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा जिस बदमाश को गोली लगी है, उसका नाम साबू है और वो अलीगढ़ से वांछित है, उस पर 25 हजार के इनामी रखा गया है। दोनों बदमाश
अलीगढ़ से खुर्जा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने आए थे।

लगभग आधा घंटे तक चली मुठभेड़ में दोनों तरफ से 6 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस ने घायल बदमाश से एक तमंचा और कारतूस के खाली खोखे बरामद किए हैं। अलीगढ़ के चंडौस के रहने वाले घायल बदमाश साबू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल जांच में जुटी है।