फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encounter between security forces and militants in Bandipora of jammu and kashmir

J&K: आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी, जंगल में छिपे आतंकी

Mon, 11 Jun 2018 12:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 11 Jun 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
encounter between security forces and militants in Bandipora of jammu and kashmir
जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा के जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जंगल में कई आतंकी छिपे हैं। दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। 
विज्ञापन


सोमवार को उत्तर कश्मीर के बांदीपुरा जिले के जंगलों में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। 

एक अधिकारी ने बताया कि सेना की 14 आरआर पार्टी ने आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर रायनार जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि अभी दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। 
 

आपको बता दें कि उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में रविवार को सेना ने घुसपैठ को नाकाम बनाते हुए छह आतंकियों को मार गिराया था। आतंकियों से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। 

रविवार की सुबह केरन सेक्टर में तैनात सेना के जवानों ने संदिग्ध हलचल देखी। जवानों ने हथियारों से लैस आतंकियों के एक ग्रुप को घुसपैठ की कोशिश करते हुए पाया। आतंकियों को ललकारा गया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। 

जवानों ने भी जवाब देना शुरू कर दिया।  कुछ देर तक चली मुठभेड़ में सेना ने एक के बाद एक छह आतंकियों को ढेर कर उनके नापाक मंसूबों को नाकाम बना दिया। 

श्रीनगर में सेना के 15वीं कोर मुख्यालय में तैनात प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मारे गए आतंकियों से हथियार तथा गोला बारूद बरामद किया गया है। इलाके में सर्च आपरेशन जारी है ताकि यदि कोई आतंकी घुसपैठ करने में सफल रहा हो तो उसे भी ढूंढ निकाला जाए।
 

15 दिन में घुसपैठ की चार कोशिशें, 14 आतंकी ढेर

पिछले 15 दिन में एलओसी पर घुसपैठ की चार कोशिशों को नाकाम बनाते हुए सेना ने 14 आतंकियों को ढेर किया है। 10 जून को छह आतंकी मारे गए। 

इससे पहले छह जून को कुपवाड़ा जिले के मछिल सेक्टर में सेना की 17 जाट राइफल्स ने घुसपैठ को नाकाम करते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया था। 

अगले दिन सात जून को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में पाक के बैट हमले में जवान सुखविंदर सिंह शहीद हो गया। एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालांकि, सेना का कहना है कि घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के दौरान दो जवान घायल हुए थे, जिसमें से एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। 

इससे पहले 26 मई को उत्तरी कश्मीर के टंगधार सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे पांच आतंकियों को सेना ने मार गिराया था। उस दौरान सेना ने इनके विदेशी होने का दावा किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed