फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Encounter between Gautam Budh Nagar police and miscreants arjun arrested during encounter

नोएडा पुलिस को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में कर्नल की स्कॉर्पियो लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार

Wed, 29 Jan 2020 09:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 29 Jan 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
Encounter between Gautam Budh Nagar police and miscreants arjun arrested during encounter
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार बदमाश - फोटो : Social Media
गौतमबुद्धनगर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक बदमाश को गोली लग गई, जबकि दो बदमाश फरार हो गए। जिन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई है ये वही बदमाश हैं, जिन्होंने 26 जनवरी को रिटायर्ड कर्नल से स्कॉर्पियो लूटी थी, 
विज्ञापन

फिलहाल पुलिस ने लूटी गई स्कॉर्पियो भी बरामद कर ली है।  

गौतमबुद्धनगर के थाना बीटा-2 क्षेत्र के एटीएस गोल चक्कर के पास हुई। पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें एक बदमाश अर्जुन को पैर में गोली लगी है, पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान पुलिस को चकमा देकर दो बदमाश फरार हो गए। साथ ही बदमाश के कब्जे से लूटी गई स्कॉर्पियो और अवैध असलहा बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन


घायल बदमाश अर्जुन को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। आपको बता दें कि 26 जनवरी  को एडब्लूएचओ सोसाइटी  के पास से रिटायर्ड कर्नल अतुल प्रताप सिंह से बदमाशों ने स्कोर्पियो कार हथियारों के बल पर लूटी थी। जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को एटीएस गोलचक्कर के पास बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान बदमाश वहां से गाड़ी लेकर गुजर रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं रूके। पुलिस ने पीछा किया। इस पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
 

वहीं, नोएडा के कमिश्नर ने बदमाश को पकड़ने वाली टीम को एक लाख रुपये देने का एलान किया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने लूट के 48 घंटे बाद लूटी गई गाड़ी स्कॉर्पियो को बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed