फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Enclave is hanging Project Plan.

लटक सकती है ब्रह्मपुत्र एंक्लेव योजना

Fri, 10 Oct 2014 12:35 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Fri, 10 Oct 2014 12:35 PM IST
विज्ञापन
Enclave is hanging Project Plan.

ब्रह्मपुत्र एंक्लेव का निर्माण अब दिवाली नहीं, बल्कि नए साल तक लटक सकता है। दरअसल, योजना को दो सेक्टरों में बनाने को लेकर आवास विकास परिषद आवंटियों से सहमति मांगेगा।

विज्ञापन


इसके बाद ही निर्माण शुरू किया जाएगा। शुरुआत में इसे सिद्धार्थ विहार के सेक्टर-7 में बनाने का निर्णय लिया गया था।

सिद्धार्थ विहार योजना में परिषद ने पिछले साल एलआईजी ब्रह्मपुत्र एंक्लेव स्कीम लांच की थी। फ्लैट सस्ते होने के चलते 2016 फ्लैटों के लिए 25 हजार आवेदन आ गए।
विज्ञापन


इन आवेदनों की स्क्रूटनी करने में करीब छह माह लग गए। करीब नौ माह बाद ड्रॉ शुरू हुआ, मगर उसमें भी कुछ ने ड्रॉ के समय घपलेबाजी का आरोप लगा दिया। दो माह बाद दोबारा ड्रॉ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर सिद्धार्थ विहार के जिस सेक्टर-7 में ये फ्लैट बनाए जाने थे, उसमें भूमि विवाद शुरू हो गया। उसके बाद नई जगह तलाशी गई। तीन माह बाद सेक्टर-7 और 10 में निर्माण करने का निर्णय लिया गया।

दिवाली पर जो निर्माण शुरू होना था वह अब सहमति मिलने तक टलता नजर आ रहा है। आवास आयुक्त मोहम्मद शाहबुद्दीन ने बताया कि नियमों के अनुसार ही निर्माण शुरू किया जाएगा।


रियल एस्टेट कार्निवाल 12 को
एफडीआई द्वारा वित्तपोषित रियल एस्टेट डेवलपर सारे होम्स अपनी एचएच-24 स्थित टाउनशिप योजना में 12 अक्तूबर को कार्निवाल का आयोजित करने जा रहा है।

बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी कंपनी पदाधिकारियों ने दी। कंपनी के डायरेक्टर का कहना था कि गाजियाबाद में उनकी टाउनशिप 88 एकड़ में तैयार की जा रही है।

स्मार्ट पेमेंट प्लान विशेष रूप से मध्यम वर्गीय लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसके तहत बुकिंग राशि के रूप में दी जाने वाली दस प्रतिशत राशि को भी छह माह के दौरान किश्तों में दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed