फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Empty cartridges found in residential Jamia area there is a big conspiracy to incite riots with CAA

जामिया के रिहायशी इलाके में मिले खाली कारतूस, CAA को लेकर हो रही है दंगे भड़काने की बड़ी साजिश

Tue, 17 Dec 2019 09:46 PM IST
Avdhesh Kumar डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला , नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला , नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 17 Dec 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
Empty cartridges found in residential Jamia area there is a big conspiracy to incite riots with CAA
जामिया में छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय के अधिकारिक सूत्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि जामिया विश्वविद्यालय में हुई पुलिसिया कार्रवाई के दौरान किसी भी छात्र को पुलिस की गोली नहीं लगी है। यह आरोप लगाया जा रहा है कि पुलिस फायरिंग में कई युवक घायल हुए हैं। गृह मंत्रालय के सूत्र बताते हैं कि ये आरोप बेबुनियाद हैं। दो युवक जो कि सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं, वे किस चीज से घायल हुए हैं, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


यह तय है कि उन्हें पुलिस की गोली नहीं लगी है। एक युवक जो कि होली फेमिली अस्पताल में भर्ती है, उसे छुट्टी दे दी गई है। यहां भी बता दें कि उस युवक को भी पुलिस की गोली नहीं लगी है। डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वह युवक घायल था, लेकिन उसे बुलेट नहीं लगी थी। हो सकता है कि किसी दूसरे कारण से वह घायल हुआ हो।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस को अंदेशा है कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दंगे भड़काने की बड़ी साजिश हो रही है। जामिया के रिहायशी इलाके में खाली कारतूस मिले हैं। केंद्र सरकार के सूत्रों के अनुसार, जामिया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में अब हालात सामान्य हैं। इन दो विश्वविद्यालयों को छोड़कर देश की सभी 42 सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नियमित कामकाज हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एएमयू और जामिया को छोड़कर सारे केंद्रीय विश्वविद्यालय का शिक्षण सत्र सामान्य रूप से चल रहा है। परीक्षाएं और प्रेक्टिकल तय समय पर ही होंगे। केवल एएमयू और जामिया में परीक्षाओं का शेड्यूल बदला जाएगा। जामिया की घटना में जो दस लोग गिरफ्तार हुए हैं, उनमें से कोई भी जामिया का छात्र नहीं है।


दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जामिया के पास से खाली कारतूस मिले हैं।इस मामले की गहराई से जांच चल रही है।दिल्ली पुलिस की ओर से पहली गोली नहीं चलाई गई है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि दंगे भड़काने के पीछे कोई विदेशी साजिश तो नहीं रची जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed