{"_id":"5d364ef08ebc3e6d22783120","slug":"employment-to-meet-every-other-student-in-engineering","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग में हर दूसरे छात्र को मिलने लगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरिंग में हर दूसरे छात्र को मिलने लगा रोजगार
Tue, 23 Jul 2019 05:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
सीमा शर्मा, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 23 Jul 2019 05:34 AM IST
विज्ञापन
AICTE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की कोशिश से इंजीनियरिंग क्षेत्र में हर दूसरे छात्र को रोजगार मिलने लगा है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से जुड़े सभी 3240 कॉलेजों में 2018-19 में कैंपस प्लेसमेंट में बीटेक और एमटेक के 52 फीसदी छात्रों को रोजगार मिला। वहीं, यूपी, हरियाण व उत्तराखंड सहित कई राज्यों में 60 फीसदी तक रोजगार मिले। दो साल में कैंपस प्लेसमेंट सात फीसदी बढ़े हैं।
विज्ञापन
एआईसीटीई के मुताबिक 2017-18 में आंकड़ा 45.29 फीसदी था। 2016-17 में 44 फीसदी छात्रों को ही रोजगार मिला। इंजीनियरों की घटती मांग, कॉलेज प्रबंधन के कैंपस बंद करने के दबाव के बीच मोदी सरकार ने एआईसीटीई को तकनीकी शिक्षा में बाजार के मुताबिक कोर्स तैयार करने और कैंपस प्लेसमेंट में उद्योगों को शामिल करने पर फोकस किया। इसी से कैंपस प्लेसमेंट में बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में सुधरा प्लेसमेंट
यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा, चंडीगढ़ में कैंपस प्लेसमेंट सुधरा है। यहां तक कि जम्मू-कश्मीर में आतंक के माहौल के बावजूद कंपनियां प्लेसमेंट के लिए पहुंच रही हैं। वहां 2016-17 में 22.88 फीसदी छात्रों को प्लेसमेंट मिला था। 2018-19 में यह आंकड़ा 26 फीसदी पार कर गया है। उत्तराखंड में 2016-17 में 31.59 फीसदी प्लेसमेंट था, जो 2017-18 में 44.73 फीसदी हो गया।
विज्ञापन