{"_id":"2aadc000f149fcff5f90159900398f75","slug":"employee-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को गोलियों से छलनी किया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को गोलियों से छलनी किया, मौत
अमर उजाला, लोनी
Updated Fri, 07 Feb 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुस्ता चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर तीन बदमाशों ने नोएडा से ड्यूटी करके लौट रहे बाइक सवार परवेज आलम (22) की गोलियां मारकर हत्या कर दी। पहले से ही घात लगाकर बैठे दो हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश पैदल ही भाग निकले।
लोनी कोतवाली क्षेत्र के ही आजाद एंक्लेव, जीवन गेट पर अय्यूब खां का परिवार रहता है। तीन माह पूर्व ही यह परिवार यहां आकर रहने लगा था। नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में काम करने वाला अय्यूब का बेटा परवेज बृहस्पतिवार को रात करीब 9 बजे बाइक से घर जा रहा था।
खजूरी पुस्ता रोड चौकी से कुछ ही दूरी पर पहुंचते ही दो हमलावरों ने गोलियां बरसा दीं। इसके बाद बदमाश पैदल ही तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। युवक को तीन गोली लगी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक की गोली मारकर हत्या का पता चलते ही भीड़ मौके पर जुट गई। खबर लिखे जाने तक परवेज के परिवार में कोहराम मचा हुआ था। उसके परिजन थाने में एकत्र थे।
लोनी इंस्पेक्टर गोरखनाथ यादव के अनुसार परवेज का उसकी ससुराल पक्ष से कुछ विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी भी कई माह से मायके में ही रह रही थी। परवेज के परिजनों ने ससुरालवालों पर ही संदेह जताया है।