Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Employee of private company fraudulently kept wife on payroll for more than 10 years

Delhi: निजी कंपनी के कर्मचारी ने धोखाधड़ी कर पत्नी को 10 साल से अधिक समय तक पेरोल पर रखा, मामले की जांच शुरू

Mon, 31 Jul 2023 09:10 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 31 Jul 2023 09:10 PM IST
सार

मैन पावर ग्रुप सर्विस प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनी के कर्मचारी ने कथित तौर पर अपनी बेरोजगार पत्नी को पेरोल पर धोखाधड़ी से रखने के लिए एक साजिश रची और उसे 10 साल से अधिक समय तक नियमित वेतन दिया, जिससे फर्म को करोड़ों का नुकसान हुआ।

विज्ञापन
Employee of private company fraudulently kept wife on payroll for more than 10 years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली में धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी कंपनी के कर्मचारी ने रिकॉर्ड में हेरफेरी कर अपनी पत्नी को 10 साल से अधिक समय तक पेरोल पर रखा। जिससे कंपनी को लाखों रुपयों का नुकसान हुआ। कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Trending Videos

कर्मचारियों की भर्ती कराने वाली मैन पावर ग्रुप सर्विस प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनी के कर्मचारी ने कथित तौर पर अपनी बेरोजगार पत्नी को पेरोल पर धोखाधड़ी से रखने के लिए एक साजिश रची और यह सुनिश्चित किया कि उसे 10 साल से अधिक समय तक नियमित वेतन का भुगतान मिले, जिससे फर्म को करोड़ों का नुकसान हुआ। पिछले साल दिसंबर में कंपनी को यह अहसास होने के बाद कि रिकॉर्ड में हेरफेर किया गया है, कंपनी ने एक आंतरिक जांच की, जिससे हेराफेरी का पता चला।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले हफ्ते कंपनी ने दिल्ली पुलिस में एक एफआईआर दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मैनपावरग्रुप ने जो शिकायत दर्ज कराई है, उसके अनुसार, कंपनी के कर्मचारी राधाबल्लव नाथ 2008 में सहायक प्रबंधक (वित्त) के रूप में फर्म में शामिल हुए थे। बाद में उन्हें प्रबंधक (वित्त) के पद पर पदोन्नत किया गया था। उसने कंपनी के खर्चे पर अपनी बेरोजगार पत्नी के लिए आय का एक नियमित स्रोत उत्पन्न करने की साजिश रची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed