फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Emmanuel s wife Kylie was running drugs business from Delhi

Drugs Factory Case: इमेनुएल की पत्नी काइली दिल्ली से चला रही थी काला कारोबार, छोटे पैकेटों में होती थी सप्लाई

Sun, 21 Apr 2024 10:44 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रोटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रोटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 21 Apr 2024 10:44 PM IST
सार

जांच में यह पता चला है कि गिरफ्तार किए गए तीनों अन्य आरोपी दूर के रिश्तेदार हैं। आरोपियों का पूरा परिवार ड्रग्स के काला कारोबार करता था।

विज्ञापन
Emmanuel s wife Kylie was running drugs business from Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओमिक्रॉन-1 में ड्रग्स फैक्टरी चलाने के मामले में गिरफ्तार नाइजरियाई निवासी इमेनुएल की पत्नी काइली दिल्ली में बैठकर ड्रग्स का काला कारोबार चला रही थी। इमेनुएल के गिरफ्तार होने के बाद से वह फरार है। वहीं गिरोह का भारतीय मददगार इस समय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में है। पुलिस उस पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। गुरुवार को फैक्टरी से बरामद एमडीएमए ड्रग्स के सैंपल की जांच गुजरात के लैब में होगी। पुलिस ने सैंपल गुजरात भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया है कि ग्रेटर नोएडा में इमेनुएल ड्रग्स बनाता था। जबकि दिल्ली में उसकी पत्नी काइली फर्जी कंपनियों के जरिये ड्रग्स के छोटे-छोटे पैकेट देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाती थी। जांच में यह पता चला है कि गिरफ्तार किए गए तीनों अन्य आरोपी दूर के रिश्तेदार हैं। आरोपियों का पूरा परिवार ड्रग्स के काला कारोबार करता था।

विज्ञापन

इमेनुएल पांच दिसंबर 2021 को भारत आया था। पुलिस जांच में इमेनुएल के ग्रेटर नोएडा में पहले पकड़े जा चुके ड्रग्स के पुराने गिरोह से जुड़े होने की पुष्टि हुई है। इसी वर्ष नवंबर में इमेनुएल का छात्र वीजा समाप्त होने वाला है। वहीं बरामद एमडीएमए (भारत में पूर्णता प्रतिबंधित इफेड्रिन) का सैंपल लेकर पुलिस ने जांच के लिए गुजरात की लैब में भेज दिया है।

अहम है कि बृहस्पतिवार को पुलिस ने ओमिक्रॉन- स्थित एक मकान में छापा मारकर वहां से 26.7 किलो एमडीएमए (मैथा) और कच्चा माल बरामद किया था। जिसकी कीमत करीब 150 करोड़ रुपये आंकी गई थी। मामले में इमेनुएल सहित चार नाइजीरियाई गिरफ्तार किए थे। 

चारों के पास था नाइजीरिया का सिम 
आरोपियों से जो मोबाइल मिले हैं उनके सिम कार्ड नाइजीरिया के ही हैं। बताया जाता है कि भारतीय जांच एजेंसियों से बचने के लिए आरोपियों ने स्थानीय सिम कार्ड नहीं लिया था। चारों के सिम कार्ड में मिले ज्यादातर नंबर नाइजीरिया, घाना समेत अन्य अफ्रीकी देशों के हैं। इनमें से अधिकांश नंबर सक्रिय हैं। पुलिस फिलहाल कॉल डिटेल खंगालने के साथ ही मोबाइल से डिलीट किए गए डाटा की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन

पुणे में मिले 3600 करोड़ की ड्रग्स मामले से जुड़े तार 
तीन दिन पहले पुणे में 3600 करोड़ रुपये की ड्रग्स पकड़ी गई थी। वहां भी नाईजीरिया के नागरिकों की भूमिका सामने आई है। इसके बाद जांच एजेंसियां ग्रेटर नोएडा में पकड़े ड्रग्स के आरोपियों के उनके साथ संबंधों की पड़ताल में जुट गई हैं। 

आरोपियों से मिले सिम कार्ड सहित अन्य पहलुओं पर अभी जांच जारी है। कुछ सुराग मिले हैं कुछ और मिल सकते हैं। आरोपियों से जुड़े लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। -साद मियां खान, डीसीपी, ग्रेटर नोएडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed