फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   emerging cricketer anubhav dagar

देश को मिलने वाला है एक बेहतरीन क्रिकेटर

Thu, 16 Jan 2014 07:56 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 16 Jan 2014 07:56 PM IST
विज्ञापन
emerging cricketer anubhav dagar

वीवीएस लक्ष्मण को आदर्श मानने वाले फरीदाबाद के एक क्रिकेटर ने ऐसा जलवा कायम किया जो आज तक यहां का कोई खिलाड़ी नहीं कर सका।

विज्ञापन


अनुभव डागर ने पहली बार पांच टीमों की टेस्ट मैच प्रतियोगिता में रावल अकादमी की तरफ से खेलते हुए 270 रन बनाने का नया रिकॉर्ड कायम किया है। प्रतियोगिता नहर पार विद्या संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में चल रही है।

अंडर-16 में पहली बार जिले में किसी खिलाड़ी ने इतने रन बनाए हैं। अनुभव के टेस्ट मैच की बदौलत पहले दिन ही रावल अकादमी ने सरस्वती स्कूल के खिलाफ 491 रनों का विशाल स्कोर बना लिया।
विज्ञापन


सेक्टर-46 में रहने वाले अनुभव तीन माह पहले ही विजय यादव की रावल क्रिकेट अकादमी में आए थे, जहां पर भारतीय अंडर-19 टीम के पूर्व सदस्य सुनील चौधरी कोचिंग देते हैं। कोच सुनील चौधरी ने बताया कि तीन माह पहले जब विजय यादव ने कोचिंग के लिए उनके पास भेजा था, तो उनको भी भरोसा नहीं था कि मासूम सा दिखने वाला यह लड़का एक दिन 270 रनों की बेहतरीन पारी खेलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील ने बताया कि 270 रनों की पारी खेलने के लिए अनुभव छह घंटे तक विकेट पर बल्लेबाजी करता रहा। इस दौरान उसके चेहरे पर थकावट नजर नहीं आई। सुनील ने बताया कि अनुभव की लय देखकर उन्हें लग रहा था कि वह 300 रन पार कर लेगा, लेकिन हवा में गए एक शॉट ने काम खराब कर दिया। उसी शॉट पर अनुभव कैच आउट हो गया।

नहीं हो रहा विश्वास
एमवीएन अरावली हिल्स में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले अनुभव को खुद भी विश्वास नहीं हो रहा कि उसने घरेलू क्रिकेट में नया रिकॉर्ड कायम किया है। अनुभव ने अमर उजाला कार्यालय पहुंचकर बताया कि उसका ध्यान केवल बल्लेबाजी पर था। बल्लेबाजी के दौरान उसने अपने कवर ड्राइव शॉट का खूब आनंद लिया। अनुभव के पिता विजय डागर ने बताया कि उन्हें अनुभव से काफी उम्मीदें हैं।


कम आयु में बेहतरीन पारी
पूर्व भारतीय विकेट कीपर विजय यादव ने अनुभव को बधाई देते हुए कहा कि अंडर-16 ग्रुप के खिलाड़ी की यह पारी अद्भुत थी। भविष्य में कई बेहतरीन पारियां अनुभव के बल्ले से देखने को मिलने की उम्मीद है। वहीं रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी अशोक सिंह ने कहा कि कम आयु में यह पारी काफी बेहतरीन थी। डिसेबल क्रिकेट एसोसिएशन के प्रधान रवि चौहान ने कहा कि अनुभव की इस पारी से पता चलता है कि औद्योगिक नगरी से बेहतरीन क्रिकेटर निकल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed