{"_id":"5b26d3d04f1c1bab6e8b866d","slug":"emergency-of-air-which-ended-after-100-hours-in-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में 100 घंटे बाद खत्म हुआ हवा का आपातकाल, बेहतर हुई हवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में 100 घंटे बाद खत्म हुआ हवा का आपातकाल, बेहतर हुई हवा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Mon, 18 Jun 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
pollution
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर की हवा में पर्टिकुलेट मैटर 10 का आपातकाल 100 घंटे के बाद खत्म हो गया। वहीं हवा की गुणवत्ता में काफी सुधार आया है। पीएम 10 आपात स्तर यानी 500 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से गिरकर अब 361 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर आ चुका है जबकि हवा में पीएम 2.5 का स्तर अपने सामान्य मानक 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से दो गुना ज्यादा 124 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर बरकरार है।
सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के वैज्ञानिक गुफरान बेग के मुताबिक स्थित सामान्य स्तरों की ओर लौट रही है। तेज गति वाली हवा ने प्रदूषण के तत्व छांट दिए हैं वहीं बाहर से आई धूल के कण भी काफी कम हो चुके हैं। बारिश पर स्थित सामान्य हो सकती है।
दिल्ली-एनसीआर की हवा में बीते पांच दिनों से प्रभावी प्रदूषक तत्व पीएम 10 बना हुआ था जिसका 24 घंटे का औसत सामान्य मानक 100 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर होता है। वहीं दिल्ली और आस-पास की वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी जबरदस्त गिरावट हुई है। मंगलवार की तुलना में रविवार तक हवा गंभीर श्रेणी से लुढ़ककर खराब स्तर पर आ गई। यदि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिनों में बारिश हुई तो स्थिति काफी सामान्य हो सकती है।
विज्ञापन
छह दिन यह रही शहरों की एक्यूआई स्थित
दिन - रविवार शनिवार शुक्रवार बृहस्पतिवार बुधवार मंगलवार
दिल्ली 289 369 447 431 445 296
गुरुग्राम 377 389 474 485 488 308
ग्रेटर नोएडा 356 452 473 500 500 -
नोएडा 335 452 382 390 340 342
गाजियाबाद 320 460 482 384 353 333
बुलंदशहर 349 450 459 - 500 333
मुरादाबाद 266 402 385 412 431 244
नोट - विभिन्न शहरों का एक्यूआई स्रोत सीपीसीबी है। विभिन्न शहरों में एक्यूआई बहुत खराब (301-400) और गंभीर (401-500) स्थिति को प्रदर्शित करता है।