फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Emergency doctor put the wrong injection, patient died

इमरजेंसी के डॉक्टर ने लगाया गलत इंजेक्शन, मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 23 May 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 23 May 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
Emergency doctor put the wrong injection, patient died
मौत के बाद बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

जिला अस्पताल में सोमवार को इलाज के दौरान 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि इमरजेंसी के डॉक्टर ने हड़बड़ी में आकर गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिस वजह से मरीज की मौत हुई। 

विज्ञापन


इस पर अस्पताल में हंगामा भी हुआ। हालत ये हो गई कि अस्पताल प्रबंधक को पुलिस को बुलाना पड़ा और मामले को शांत करवाना पड़ा। युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पीड़ित पिता राजपाल ने बताया कि शनिवार को उनके बेटे संदीप को सांस लेने में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन


उसे इमरजेंसी में लेकर आए। डॉक्टर ने संदीप को देखकर रविवार के दिन ओपीडी में दिखाने को बोल दिया। सोमवार को दोबारा से अस्पताल में इलाज कराने के लिए लेकर आए। सुबह 7 बजे अस्पताल की इमरजेंसी में आ गए थे। इमरजेंसी के डॉक्टर ने कुछ नहीं किया। उसके बाद हम 8.30 बजे ओपीडी में लेकर गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी और इमरजेंसी के बीच भटकता रहा मरीज

Emergency doctor put the wrong injection, patient died
मृत मरीज के परिजन - फोटो : अमर उजाला
जहां पर पहले संदीप को 108 में बैठे डॉक्टर को दिखाया, फिर 107 में दिखाया। वहां के डॉक्टर ने एक्स- रे करवाया। एक्स- रे दिखाने पर डॉक्टर ने संदीप को टीबी की बीमारी बताई और दिल्ली के अस्पताल ले जाने के लिए बोला दिया। 

लेकिन उसकी हालत गंभीर थी, इसलिए  जिला अस्पताल में भर्ती करने का निवेदन किया, लेकिन डॉक्टर ने मना कर दिया। उसके बाद दोबारा से इमरजेंसी में आए। वहां डॉक्टर को पूरी बात बताई, तब जाकर डॉक्टर ने ब्लड टेस्ट कराने को बोला।

ब्लड टेस्ट के दौरान ही संदीप बेहोश हो गया और हम लोग उसे इमरजेंसी में लेकर आए। जहां पर डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगाया और उसकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ एन एम माथुर ने बताया कि मरीज की हालत गंभीर थी। ओपीडी में ही उसको खून की उल्टी हुई थी। इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed