फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Eleventh class Student suicide at Shahdara Railway Station

हाथ पर लिखा पिता का मोबाइल नंबर, छोटे भाई के लिए लिखा लव यू, फिर लगा दी ट्रेन के सामने छलांग

Mon, 18 Feb 2019 07:47 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 18 Feb 2019 07:47 AM IST
विज्ञापन
Eleventh class Student suicide at Shahdara Railway Station
डेमो - फोटो : डेमो

शाहदरा रेलवे स्टेशन इलाके में शनिवार को 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि, उसने अपने हाथ पर पिता का मोबाइल नंबर और अपने छोटे भाई को लव यू लिखा है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप कर मामले की जांच कर रही है। शुरूआती जांच में पेपर खराब होने से परेशान होकर कदम उठाने की बात सामने आ रही है। मृतक की शिनाख्त 16 वर्षीय विष्णुकांत के रूप में हुई है।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार विष्णुकांत परिजनों के साथ जनकपुरी साहिबाबाद गाजियाबाद का रहता था। परिवार में पिता कमलेश, मां और तीन भाई बहन हैं। वह सीमापुरी इलाके में स्थित एक सरकारी स्कूल में 11 वीं कक्षा का छात्र था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शनिवार को उसका अंग्रेजी का पेपर था। परीक्षा देने के बाद वह विवेक विहार अंडरपास रेलवे लाइन के पास गया और ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। घटना मिलते ही रेलवे जीआरपी कर्मी मौके पर पहुंचे और उसे घायल अवस्था में पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


जांच के दौरान पुलिस को उसके हाथ पर पिता का नंबर मिला। साथ ही अपने छोटे भाई के लिए उसने लव यू लिखा हुआ था। फोन नंबर के जरिए पुलिस ने उसके पिता से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई है कि पेपर खराब होने की वजह से उसने यह कदम उठाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed