फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   electricity rates could increase soon in delhi

दिल्लीवालों के लिए बुरी खबर, जल्द हो सकती है बिजली दरों में बढ़ोतरी

Sat, 29 Jul 2017 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 29 Jul 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
electricity rates could increase soon in delhi

राजधानी में जल्द ही बिजली की दरों में वृद्धि हो सकती है। बिजली की कीमत तय करने वाली एजेंसी दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) का बिजली की दरें बढ़ाने कार्य का अंतिम दौर में पहुंच चुका है।

विज्ञापन


दरअसल बिजली आपूर्ति करने वाली तीनों निजी कंपनियों ने अपने खातों में करोड़ों का घाटा दिखाया है। उसके आधार पर उन्होंने बिजली की दरों में 20 फीसदी तक बढ़ोतरी की मांग की है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, डीईआरसी में बिजली कंपनियों की दरों में बढ़ाने की मांग चल रही है और जांच का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। कंपनियों के दावों की जांच होते ही अगले कुछ दिनों में बिजली की दरें बढ़ाने का फैसला हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसईएस ने वर्ष 2017-18 में 1063 करोड़ रुपये का नुकसान दिखाया

electricity rates could increase soon in delhi
बिजली का बिल

बिजली की दरों में अंतिम बार वर्ष 2014 में बढ़ोतरी हुई थी। इसी के मद्देनजर बिजली कंपनियां दलील दे रही हैं कि चार साल में बिजली की खरीद की कीमत में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन उसके मुताबिक दिल्ली में बिजली की दरों में बढ़ोतरी नहीं हुई है।

सूत्रों के अनुसार, उत्तरी दिल्ली में बिजली वितरण करने वाली कंपनी टीपीडीडीएल ने सबसे ज्यादा घाटा होने का दावा किया है। टाटा पावर की कंपनी ने वर्ष 2017-18 में 1355 करोड़ के घाटे की बात की है, जबकि दक्षिणी और पश्चिमी दिल्ली में बिजली वितरण करने वाली कंपनी बीएसईएस राजधानी ने वर्ष 2017-18 में 1063 करोड़ रुपये का नुकसान दिखाया है।

वहीं पूर्वी दिल्ली में बिजली वितरित कर रही बीएसईएस यमुना ने वर्ष 2017-18 में उसे 523 करोड़ का नुकसान होने का दावा किया है। सूत्र बताते हैं कि टीपीडीडीएल ने अपने इलाके में बिजली दरों में लगभग 20 फीसदी बढ़ोतरी की मांगी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed