फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   electricity meter will have to buy from corporation

अब बिजली निगम से ही मिलेगा मीटर

Sat, 17 May 2014 04:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 17 May 2014 04:47 PM IST
विज्ञापन
electricity meter will have to buy from corporation

उपभोक्ताओं को बिजली मीटर और इससे संबंधित सामान अब बाजार से नहीं खरीदना होगा। यह बिजली निगम ही उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन


निगम अधिकारियों का कहना है कि बिजली सेवाओं में एजेंट संस्कृति को खत्म किया जाएगा। निगम के प्रबंध निदेशक अरुण कुमार वर्मा कहा कि नए बिजली कनेक्शन, पुराने खराब मीटर और सर्विस केबल बदलने से संबंधित सभी सामान निगम के पास हैं।

ये उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए जाएंगे। इस विषय में सभी फील्ड कर्मचारियों को आदेश दे दिए गए हैं। बिजली कनेक्शन पाने के लिए उपभोक्ताओं की सहायता के लिए सभी उपमंडलीय कार्यालयों में ‘सौजन्य डेस्क’ बनाई गई है। इस सेवा के लिए उपभोक्ता को किसी एजेंट से संपर्क करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


नए कनेक्शन के लिए सौजन्य डेस्क से लिया गया फार्म ही मान्य होगा। किसी भी एजेंट द्वारा उपलब्ध करवाया गया ए.एंड ए. फार्म मान्य नहीं होगा। डीएचबीवीएन के इस कदम से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed