{"_id":"57124cf34f1c1b4c5d4a6ac5","slug":"electricity-cut-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में आज 14 स्थानों पर गुल रहेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में आज 14 स्थानों पर गुल रहेगी बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 17 Apr 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
132 केवी विद्युत उपकेंद्र, भंगेल और 33/11 विद्युत उपकेंद्र सेक्टर- 6 में मेंटिनेंस कार्य के चलते रविवार को शहर में 14 स्थानों में बिजली गुल रहेगी। इनमें 12 सेक्टर, एनएसईजेड और होजरी कॉम्प्लेक्स शामिल है।
विज्ञापन
बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता मुकुल सिंघल से मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 28, 29, 30, 37, 38, 82, 92, 93, 93बी, 110, होजरी कॉम्प्लेक्स और एनएसईजेड में सुबह 8:30 से 10 बजे तक और दोपहर तीन से शाम 4:30 बजे तक बिजली की कटौती होगी। वहीं, सेक्टर 6 और 7 में सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक बिजली नहीं आएगी।
विज्ञापन