{"_id":"0fb2ebbb5a769c3817e14b12afea427a","slug":"electricity-complaints-by-email","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन दर्ज करें बिजली की शिकायतें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑनलाइन दर्ज करें बिजली की शिकायतें
शैली खुल्लर/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 03 Feb 2014 07:18 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर है। अब अपनी बिजली शिकायतों को दर्ज करवाने के लिए घंटों फोन या बिजली निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
विज्ञापन
उपभोक्ता घर बैठे इंटरनेट से शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। शिकायत भेजने के लिए दो ई-मेल आई डी जारी की गई है।
बिजली शिकायतों को निपटाने में बिजली निगम की लगातार किरकिरी हो रही है। जिसके बाद अब बिजली निगम अपनी छवि सुधारने में जुट गया है। शिकायतों जल्द से जल्द दर्ज करने के लिए निगम ने ई-मेल बनाए है।
विज्ञापन
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण संबंधित उपभोक्ताओं के लिए dhbvncgrs@gmail.com को जारी किया गया है। जबकि उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के लिए uhbvncgrs@gmail.com मेल आईडी बनाई गई है।
विज्ञापन
इन पर उपभोक्ताओं को अपनी शिकायत लिखकर भेजनी होगी। जिसके बाद यह शिकायत संबंधित अधिकारी और सब डिवीजन के पास जाएगी। एसई आरएस यादव ने बताया कि ई-मेल प्रणाली शुरू होने से पारदर्शिता बढ़ेगी। उपभोक्ताओं की समस्याओं का जल्द निदान होगा।