फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Electricity bill of 49 thousand reached at BPL card holder's house in noida

बीपीएल कार्डधारक के घर पहुंचा 49 हजार का बिजली बिल 

Mon, 25 Nov 2019 07:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 25 Nov 2019 07:10 AM IST
विज्ञापन
Electricity bill of 49 thousand reached at BPL card holder's house in noida
बिजली मीटर
विद्युत विभाग हर घर में बिजली कनेक्शन तो दे रहा है, लेकिन लोड के हिसाब से अधिक आने वाले बिलों को ठीक नहीं कर रहा है। इतना ही नहीं उपभोक्ताओं को गलती का खामियाजा भुगतने की बात कहकर बढ़े बिल को भी किस्तों में जमा करा रहा है। 
विज्ञापन


सेक्टर-8 में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। इसमें बीपीएल कार्डधारक के एक किलोवाट के कनेक्शन का एक माह का बिल 49 हजार रुपये आया है। पीड़ित उपभोक्ता ने निगम के अधिकारियों से बिल ठीक कराने की गुहार लगाई तो कनेक्शन ही काट दिया। मजबूरी में 4 माह से अधिकारियों द्वारा तय की गई दो-दो हजार रुपये की किस्त जमा करा रहा है। जबकि अभी भी 41 हजार रुपये से अधिक की रकम बची हुई है।
विज्ञापन


सेक्टर-8 निवासी महाराज दत्त मिश्रा की उम्र करीब 78 साल है और उनके परिवार का बीपीएल कार्ड बना हुआ है। एक बेटा है जो दिव्यांग है और परिवार का सारा खर्च उनकी बेटी उठा रही है, जो नोएडा के ही एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। इससे घर चलाना मुश्किल होता है, लेकिन अब निगम के अधिकारी-कर्मचारियों की गलती का खामियाजा परिवार को भुगतना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई में बने जून के माह का बिल आने से पहले उपभोक्ता का सारा बिल साफ था। लेकिन, जून का बिल 49 हजार रुपये आया तो वह चौंक गए। वह बेटी के साथ सेक्टर-20 स्थित बिजली कार्यालय पहुंचे। वहां पर बिल ठीक करने के बजाय उनको जल्द से जल्द बिल जमा कराने को कहा गया। जब बिल जमा नहीं हुआ तो कनेक्शन काट दिया। 

इसके बाद पीड़ित फिर कार्यालय गए तो वहां 49 हजार रुपये के बिल को किस्तों में जमा करने के लिए कहा गया। पीड़ित परिवार उसी समय से 8 हजार रुपये से अधिक का बिल जमा कर चुका है। पीड़ित महाराज का कहना है कि कनेक्शन देते समय बताया गया था कि उनका बिल 100 से 200 रुपये के बीच आएगा। 


अब एक माह का ही 49 हजार रुपये बिल आया है, इसे जमा करने में समस्या हो रही है। वहीं, विद्युत निगम के अधिकारियों ने कहना है कि मामला अभी उनके सामने नहीं आया है। अगर इस तरह की कोई घटना है तो पीड़ित उपभोक्ता उनसे मिल सकते हैं। उनकी समस्या को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed