{"_id":"57ac44cc41dfaa74e1d4ff82066f4a6f","slug":"electricians-will-go-on-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात के बाद छा सकता है आपके घरों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात के बाद छा सकता है आपके घरों में अंधेरा
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 20 Jan 2014 05:19 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद में हड़ताल के कारण जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था मंगलवार को अस्त-व्यस्त हो सकती है।
विज्ञापन
खराबी आने पर शिकायतों का निपटारा हो सके, इसके लिए बिजली निगम ने अतिरिक्त कर्मचारी नियुक्त किए हैं। पुलिस की भी मदद ली जाएगी।
सोमवार रात 12 बजे से बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू होने जा रही है। जिला प्रशासन ने हड़ताल के दौरान धारा 144 लागू करने का निर्णय लिया है। जिले में बिजली समस्याओं से निपटने के लिए मुख्यालय, एमएंडपी, कंस्ट्रक्शन विंग से 20 कर्मचारी बिजली आपरेशन ने लिए हैं।
इसके अलावा कांट्रेक्ट पर रखे गए 350 लाइनमैनों व असिस्टेंट लाइनमैनों को इस हड़ताल से दूर रखा गया है।
बिजली निगम एसई आरएस यादव ने बताया कि हड़ताल बिजली निगम परिसरों में न हो इसके लिए एक याचिका कोर्ट में सोमवार को दाखिल की जाएगी। इसके अलावा हड़ताल के दौरान सभी कैश काउंटर खुले रहेंगे।
विज्ञापन
ये हैं टेलीफोन नंबर
बिजली की आपात काल की स्थिति से निपटने के लिए बिजली निगम द्वारा 0129-2235252, 9540954708, 9540954690 नंबर जारी किया गया है। इसके अलावा पुलिस सिक्योरिटी नंबर 9582200222 पर भी बिजली संबंधी समस्या आने पर संपर्क किया जा सकेगा।
विज्ञापन