{"_id":"b4f1f8369ddcf12b89422caa11bc44e4","slug":"electrician-killed-after-being-hit-in-the-current-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क में करंट लगने से इलेक्ट्रीशियन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क में करंट लगने से इलेक्ट्रीशियन की मौत
अमर उजाला, इंदिरापुरम
Updated Fri, 11 Jul 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभयखंड की मंगलम सोसायटी के पार्क में सबमर्सिबल ठीक करने के दौरान करंट लगने से इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार अभयखंड तीन स्थित मंगलम सोसायटी के पार्क में लगा सबमर्सिबल बृहस्पतिवार को अचानक खराब हो गया।
विज्ञापन
इसे ठीक करने के लिए बृहस्पतिवार शाम को झंडापुर से दो इलेक्ट्रीशिन को बुलाया गया था। सबमर्सिबल की मरम्मत के दौरान अचानक करंट लगने से झंडापुर निवासी शोभिल(25) झुलस गया।
विज्ञापन
उसके साथ काम कर रहे हेल्पर छोटे ने शोर मचाया और लोगों को इकट्ठा किया। आसपास के लोग तुरंत उसे पास के निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। मृतक शोभिल मूलरूप से पिलखुआ का रहने वाला है वह झंडापुर में किराए पर रहता था।