फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   elections campaign on facebook and twitter

चुनाव आयोग की बंदिशों ने बदला माहौल, हाईटेक हुआ प्रचार

Wed, 19 Mar 2014 09:09 AM IST
योगेश शर्मा/अमर उजाला, नोएडा
योगेश शर्मा/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 19 Mar 2014 09:09 AM IST
विज्ञापन
elections campaign on facebook and twitter

लोकसभा चुनाव के अखाड़े में उतरे नेताजी गली-मोहल्लों से ज्यादा सोशल साइट्स पर दिखाई दे रहे हैं। फेसबुक के जरिए कोई नमो-नमो जप रहा है तो कोई भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। कोई विकास के नाम पर वोट मांग रहा है तो कोई विकास के सपने दिखाकर इंटरनेट यूजर्स को लुभाने में जुटा हुआ है।

विज्ञापन


एक जमाना था जब चुनाव प्रचार के लिए तरह-तरह के माध्यम अपनाए जाते थे। पोस्टरों से दीवारों को पाट दिया जाता था। प्रचार वाहनों पर लाउडस्पीकरों का शोर सुनकर चुनावी सरगर्मी का अंदाजा खुद ब खुद लग जाता था, लेकिन चुनाव आयोग की बंदिशों ने माहौल ही बदलकर रख दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:ग्रामीण वोटरों के हाथ है नेताजी की चुनावी किस्मत
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी खर्च की सीमा तय करने के साथ ही प्रचार की हदें तय कर दी गई हैं। ऐसे में अब प्रत्याशियों की उम्मीद सोशल नेटवर्किंग साइट्स से बढ़ने लगी हैं। चुनाव नजदीक आते ही बड़े दलों के प्रत्याशी फेसबुक पर सक्रिय होने लगे हैं।

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार की हाईटेक जंग में भाजपा, सपा और आम आदमी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला हो रहा है। AAP के प्रत्याशी केपी सिंह फेसबुक पर प्रचार की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। फेसबुक पर उनके नाम से दो पेज बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: मिशन मोदी के लिए कौन संभालेगा बीजेपी का मैनेजमेंट?


इन दोनों ही पेजों को 600 से ज्यादा हिट मिल चुके हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नरेंद्र भाटी के फेसबुक पेज से अब तक 500 से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा इस हाईटेक दौड़ में सबसे पीछे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी के फेसबुक पेज को अब तक 362 फॉलोअर ही मिल पाए हैं। जबकि कांग्रेस और बसपा फेसबुक पर अब तक अपनी पहुंच नहीं बना पाए हैं।

प्रोफेशनल संभाल रहे कमान
फेसबुक पर चुनावी अभियान को अंजाम देने के लिए प्रत्याशियों ने बाकायदा आईटी प्रोफेशनल्स की मदद ली है। प्रत्याशियों की चुनाव संबंधित रोजाना की गतिविधियों को फेसबुक के जरिए इंटरनेट यूजर्स तक पहुंचाने का काम इन्हीं प्रोफेशनल्स द्वारा किया जा रहा है।

भ्रष्टाचार अहम मुद्दा
भ्रष्टाचार इस बार लोकसभा चुनाव का अहम मुद्दा बना हुआ है। सभी राजनीतिक दल भ्रष्टाचार मुक्त भारत के सपने दिखा रहे हैं। राजनीतिक दलों ने भले ही चुनावी घोषणा पत्र जारी न किया हो, लेकिन प्रत्याशी अपने चुनावी एजेंडे से फेसबुक यूजर्स को अवगत करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed