{"_id":"f446f37a094a159acbf4ebcba76c4678","slug":"election-fever-on-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नमो शॉटगन’ से बरसेगा रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नमो शॉटगन’ से बरसेगा रंग
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 14 Mar 2014 12:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी माहौल ने होली को भी अपने आगोश में ले लिया है। इसका असर है कि पिचकारियों पर भी राजनीति का रंग चढ़ गया है।
विज्ञापन
नेताओं के नाम की पिचकारियां बाजार में धूम मचा रही हैं। दीपावली पर जहां केजरीवाल बम की गूंज थी वहीं होली पर ‘नमो शॉटगन’ से रंग बरसेगा।
भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के साथ केजरीवाल के नाम के होली उत्पाद मार्केट में हैं। खास बात है कि उत्पाद बच्चों के साथ बड़ों को भी बेहद पसंद आ रहे हैं। लोगों की पसंद समझकर दुकानदार भी जमकर लाभ उठा रहे हैं और चहेते नेताओं का नाम लेकर ग्राहकों को लुभा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ...तो मोदी बन सकते हैं इतिहास के बड़े नेता: कुमार विश्वास
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी और केजरीवाल के नाम से आयी पिचकारियों की कीमत पांच सौ रुपये तक है। खास बात है कि इनके माध्यम से लोगों के बीच प्रचार भी किया जा रहा है। ‘नमो पिचकारी’ पर बाकायदा स्टीकर लगा है और इसके द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि आगामी चुनावों में भाजपा को वोट दें।
विज्ञापन
इसके अलावा कई उत्पाद मार्केट में छाए हुए हैं। दुकानदार दीपक ने बताया कि नेताओं के नाम के उत्पादों की खासी डिमांड है। ऐसे में बाजार ट्रेंड को समझते हुए दुकानदार भी इस तरह के उत्पादों को तरजीह दे रहे हैं।
उत्पाद...............मूल्य (रु. में)
पिचकारी...............40 से 500
गुलाल..................20 से 80
रंग......................20 से 40
स्प्रे......................50 से 100