{"_id":"454d20fe9cf5f2189e15943921cac23b","slug":"election-commission-took-leaders-class","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग ने नेताओं को सिखाई चुनाव की ABCD","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग ने नेताओं को सिखाई चुनाव की ABCD
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Mar 2014 01:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम चुनाव में आदर्श आचार संहिता लागू कराने के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
बैठक में दलों को आचार संहिता लागू होने के बाद क्या करें क्या ना करें, इसकी जानकारी दी गई। साथ ही चुनाव घोषणा पत्र में वादों को शामिल करते समय किन बातों का ध्यान रखें, इसके बारे में बताया गया।
विज्ञापन
बैठक में बताया गया कि केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से घोषणा पत्र को लेकर इस बार नई गाइड लाइंस जारी की गई है। जिसमें दलों को कोई भी वादे करने से पहले उसे कैसे पूरा किया जाएगा, इसकी जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
उसके लिए फंड कहां से आएगा, यह भी बताना होगा। इसके अलावा राजनीतिक दलों को सोशल मीडिया का उपयोग कैसे करें, उस पर प्रचार प्रसार के लिए कहां से अनुमति लें, इसकी जानकारी भी दी गई।
यह भी पढ़ें: रामलीला मैदान में ही गुरु खोलेंगे चेले की पोल
खर्च सीमा 40 से बढ़ाकर 70 लाख करने और खर्च का हिसाब-किताब कैसे रखना है, इस बारे में भी राजनीतिक दलों को बताया गया।
दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय देव ने बताया कि कि आचार संहिता को सही से लागू कराने के लिए राजनीतिक दलों के साथ बैठक की गई है।