फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   election commission started training progarmme for delhi election

चुनाव आयोग ने शुरू की दिल्ली चुनाव की तैयारी

Wed, 06 Aug 2014 10:14 PM IST
Updated Wed, 06 Aug 2014 10:14 PM IST
विज्ञापन
election commission started training progarmme for delhi election

दिल्ली में चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होने के साथ ही दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय अपने काम में लग गया है।

विज्ञापन


मतदाता सूची की समरी रिविजन करने के लिए आयोग ने बूथ लेवल ऑफिसर्स का ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू कर दिया है। समरी रिविजन के दौरान दिल्ली में नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के साथ फर्जी मतदाताओं के नाम भी सूची से हटाए जाएंगे।

लोकसभा चुनाव के बाद से अभी तक दिल्ली के मतदाता सूची का समरी रिविजन नहीं किया गया है। दिल्ली में फिलहाल 1.19 करोड़ से ज्यादा मतदाता दर्ज है।

BLO घर-घर जाकर करेंगे जांच

election commission started training progarmme for delhi election

चुनाव खत्म होने के बाद से फिर नाम जोड़े जा रहे है लेकिन समरी रिविजन के दौरान बड़े स्तर पर अभियान चलाकर लोगों का नाम जोड़ा जाएगा। समरी रिविजन का काम अक्तूबर से नवंबर के बीच चलेगा।

इस दौरान लोग अपना नाम जुड़वाने के साथ कटवा भी सकते है। बीएलओ घर-घर जाकर आवेदनों की जांच करता है। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक समरी रिविजन शुरू करने के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। इसमें शामिल कर्मचारियों व अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक कब होगा यह केंद्रीय चुनाव आयोग तय करेगा लेकिन चुनाव कभी भी हो वह तैयार है। समरी रिविजन का काम दिसंबर के अंत तक खत्म कर लिया जाएगा। अगर इससे पहले चुनाव की घोषणा हुई तो हम समरी रिविजन पहले कराने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed