{"_id":"5cd47672bdec22077c355bf6","slug":"election-commission-sent-notice-to-bjp-candidate-ramesh-bidhuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक शब्दों के लिए रमेश बिधूड़ी को नोटिस, आयोग ने 24 घंटे में मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तिजनक शब्दों के लिए रमेश बिधूड़ी को नोटिस, आयोग ने 24 घंटे में मांगा जवाब
Fri, 10 May 2019 12:20 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 10 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Raghav Chadha-Ramesh Bidhuri
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने की शिकायत पर भाजपा के दक्षिण दिल्ली से प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी को मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने नोटिस भेजकर 24 घंटे में जवाब मांगा है। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की शिकायत पर यह आदेश दिया गया है। इस मामले में संबंधित निर्वाचन अधिकारी से भी रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि मंगलवार को दक्षिणी दिल्ली लोकसभा की महरौली विधानसभा में रमेश बिधूड़ी ने एक जनसभा में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें मंच से गंदी-गंदी गालियां दीं थी। जिसकी शिकायत राघव चड्ढा ने भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी के खिलाफ दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में दी थी।
विज्ञापन
उधर, भाजपा कार्यकारिणी सदस्यों की शिकायत पर कांग्रेस की उत्तर-पूर्वी संसदीय सीट से प्रत्याशी शीला दीक्षित और कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको से भी न्याय स्कीम के तहत लोगों से फॉर्म भरवाने के मामले में शुक्रवार तक जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन