{"_id":"594dfc284f1c1bfc328b473d","slug":"election-commission-rejects-plea-of-21-aap-mla-in-office-of-profit-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल को EC का झटका, लाभ का पद मामले में 21 विधायकों की याचिका खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल को EC का झटका, लाभ का पद मामले में 21 विधायकों की याचिका खारिज
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
arvind keriwal
आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों के लाभ का पद से जुड़े मामले को खत्म करने की याचिका को चुनाव आयोग ने ठुकरा दिया है। आयोग का कहना है कि यह केस चलता रहेगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आप विधायकों ने याचिका दी थी कि जब दिल्ली हाईकोर्ट में संसदीय सचिव की नियुक्ति ही रद्द कर दी गई है तो चुनाव आयोग में इस केस के चलने का क्या मतलब है। मालूम हो कि पिछले साल 8 सितंबर को दिल्ली उच्च न्यायालय ने 21 संसदीय सचिवों की नियुक्ति रद्द कर दी थी।
विज्ञापन
चुनाव आयोग के अनुसार आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों के पास संसदीय सचिव का पद 13 मार्च 2015 से लेकर 8 सितंबर 2016 तक था। इसीलिए अब इन विधायकों पर केस चलेगा। हालांकि अब इन विधायकों की संख्या घटकर 20 हो गई है क्योंकि राजौरी गार्डन से विधायक जरनैल सिंह ने जनवरी 2017 में पंजाब चुनाव लड़ने के लिए विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन