फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Akasa's Mumbai flight from the airport to be discontinued after September.

Delhi NCR News: एयरपोर्ट से अकासा की मुंबई उड़ान सितंबर बाद बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
रात की उड़ान पहले ही स्थगित, अब दोपहर की फ्लाइट भी 30 सितंबर के बाद नहीं चलेगी, 1 अक्तूबर से शुरू हो जाएगी नवी मुंबई की फ्लाइट
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन शुरू होने के बाद अब लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। अकासा एयर ने सितंबर के बाद नोएडा से मुंबई जाने वाली दोपहर की उड़ान को स्थगित कर दिया है। इससे अक्तूबर से मुंबई जाने वाले यात्रियों के पास इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान का विकल्प ही बचेगा। हालांकि, यात्रियों के लिए राहत की बात है कि अकासा एयर एक अक्तूबर से नवी मुंबई के लिए उड़ान सेवा दोबारा शुरू करने जा रहा है।
अकासा एयर ने एयरपोर्ट से सबसे पहले बंगलूरू और मुंबई के लिए उड़ानें शुरू की थीं। जुलाई में कंपनी ने दोनों सेवाओं को स्थगित कर मुंबई के लिए दो नियमित उड़ानें शुरू की थीं। इनमें एक दोपहर 2:10 बजे और दूसरी रात 9:05 बजे रवाना होती थी। दो दिन पहले रात 9:05 बजे वाली उड़ान को स्थगित कर दिया गया। अब 30 सितंबर के बाद दोपहर की उड़ान भी बंद होने जा रही है। कंपनी की वेबसाइट पर 30 सितंबर के बाद इस उड़ान के लिए बुकिंग उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


नवी मुंबई के लिए बुक कर सकते हैं टिकट
अकासा एयर ने एक अक्तूबर से नवी मुंबई के लिए फिर से बुकिंग शुरू कर दी है। यह उड़ान सुबह 11 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना होकर दोपहर 1:15 बजे नवी मुंबई के टर्मिनल-1 पर पहुंचेगी। वहीं, नोएडा से मुंबई जाने के लिए यात्रियों को इंडिगो की दोपहर तीन बजे वाली उड़ान पर निर्भर रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदलते मौसम के अनुसार होता है बदलाव, जल्दी जारी होगा नया शेड्यूल
उड़ानों में बदलाव के संबंध में अकासा एयर के प्रवक्ता ने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ उड़ानों के संचालन में भी बदलाव किया जाता है। सितंबर से सर्दियों का शेड्यूल शुरू होगा। इसके तहत कई नई उड़ानें शुरू की जाएंगी। प्रवक्ता के मुताबिक, कई नए शहरों के लिए उड़ानों का संचालन भी प्रस्तावित है। इनका शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed